{"_id":"619e067325afb5453e60f057","slug":"varun-dhawa-kriti-sanon-dropped-the-video-of-upcoming-film-bhediya-first-look-announcement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhediya: कल होगी 'भेड़िया' से पहली मुलाकात, वरुण धवन और कृति सेनन ने साझा किया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhediya: कल होगी 'भेड़िया' से पहली मुलाकात, वरुण धवन और कृति सेनन ने साझा किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भेडिया
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉरर फिल्में बनाने के मामले में बॉलीवुड अक्सर पीछे रह जाता है। जहां एक तरफ रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर, इमोशनल और कॉमेडी फिल्में खूब कमाई करती हैं तो एक दो हॉरर फिल्मों को छोड़कर बाकी सभी फिल्में डब्बा बंद हो जाती हैं। हालांकि स्त्री फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर जब दर्शकों के सामने पेश किया गया तो दर्शकों को यह कहानी बहुत पसंद आई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म में लोगों को डर भी लगा और हंसी भी आई।
कल आएगा भेड़िया का फर्स्ट लुक
इसके बाद राजकुमार और जान्हवी कपूर की फिल्म रुही को भी दर्शकों ने पसंद किया। ऐसे में एक और नई फिल्म इस लिस्ट में जुड़ने वाली है। वरुण धवन और कृति सेनन बहुत जल्द फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के फर्स्ट लुक की घोषणा वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम से की है। इसका फर्स्ट लुक कल 25 नवंबर को सामने आएगा।
वरुण और कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा- कल होगी भेड़िया से पहली मुलाकात। जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी भेड़िया के ईर्द-गिर्द घूमती होगी। वरुण धवन कॉमेडी जॉनर में काफी पसंद किए जाते हैं और कृति सेनन भी मिमी के बाद सफल हो गई हैं। ऐसे में इनकी जोड़ी एक बार फिर कमाल दिखाने वाली है।
3 of 5
वरुण धवन, कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले वरुण और कति फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। भेड़िया की बात करें को इसके विजुअल इफेक्ट को दमदार बनाने की कोशिश की जा रही है इसलिए जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है। खबरों की मानें तो इसमें ऐसे विजुअल इफेक्ट डालने की तैयारी है जो इससे पहले कभी नहीं देखे गए है ऐसे में थिएटर में दर्शकों को अलग ही तरह का आनंद आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आए थे।इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थीं। हालांकि फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। डेविड धवन की यह फिल्म दर्शकों ने सिरे से नकार दी थी। अब वह बहुत जल्द 'जुग जुग जियो' में भी नजर आने वाले हैं और फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
5 of 5
कृति सेनन
- फोटो : instagram/sukritigrover
कृति सेनन हाल ही में 'हम दो हमारे दो' में नजर आई थीं। हालांकि राजकुमार राव के साथ कति की जोड़ी तो दर्शकों को अच्छी लगी लेकिन फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। यह फिल्म फ्लॉप है। मिमी में कृति को काफी पसंद किया गया था अब वह वरुण के साथ भेड़िया में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।