अभिनेता वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उससे पहले वरुण धवन को अलीबाग के मेंशन हाउस के बाहर देखा गया, जहां शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। कार से उतरकर वरुण ने पैपराजी को देखकर हाथ हिलाया और अंदर चले गए।
Varun Dhawan Wedding: संगीत सेरेमनी से पहले नजर आए वरुण धवन, इन सितारों का लगेगा जमावड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण ने इस दौरान नीले रंग की जींस के साथ व्हाइट टीशर्ट और व्हाइट स्नीकर्स पहने थे। उन्होंने मास्क लगा रखा था लेकिन विवाह स्थल पर मौजूद मीडिया की गुजारिश पर उन्होंने अपना मास्क उतारा और कैमरे के सामने पोज दिए। इसके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भी वेन्यू पर देखा गया। बता दें कि मनीष मल्होत्रा धवन परिवार के रिश्तेदार भी लगते हैं।
View this post on Instagram
23 जनवरी को संगीत का कार्यक्रम है। रिपोर्ट के मुताबिक, करण जौहर की देख-रेख में संगीत कार्यक्रम होगा जिसमें आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और परिवार के सदस्य डांस करेंगे। एक वेबसाइट से बात करते हुए परिवार के करीबी सदस्य ने बताया कि निश्चित रूप से करण जौहर भी डांस करेंगे। इसके साथ संगीत सेरेमनी में अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट और जान्ह्वी कपूर डांस करेंगे।
View this post on Instagram
कोविड 19 को देखते हुए मेहमानों की संख्या बहुत सीमित होगी। उम्मीद जताई जा रही है शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, कटरीना कैफ, करण जौहर, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, साजिद नाडियाडवाला और जैकलीन फर्नांडिस सहित अन्य लोग आएंगे।
वरुण की शादी में मोबाइल फोन की मनाही है। विवाह स्थल पर कड़ाई से नो सेलफोन पॉलिसी का पालन होगा। कपल की शादी को वही वेडिंग प्लानर्स मैनेज कर रहे हैं जिन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के इवेंट को मैनेज किया था। शादी में नताशा खुद का डिजाइन किया हुआ ड्रेस कैरी करेंगी जबकि वरुण डिजाइनर कुणाल रावल का आउटफिट पहनेंगे।