{"_id":"600135128ebc3e33f52b52ce","slug":"varun-dhawan-and-natasha-dalal-wedding-news-david-dhawan-brother-anil-dhawan-surprised-by-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाचा अनिल धवन को नहीं पता कि इसी महीने हो रही वरुण की शादी, जानिए क्या कह रहे करीबी लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चाचा अनिल धवन को नहीं पता कि इसी महीने हो रही वरुण की शादी, जानिए क्या कह रहे करीबी लोग
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : instagram/varundvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म जगत में इस समय फिल्मों से ज्यादा चर्चा में है अभिनेता वरुण धवन की शादी। पिछले कुछ दिनों से खबरें ज्यादा जोर पकड़ रही हैं कि वरुण धवन इसी महीने अलीबाग में अपनी पुरानी करीबी दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों के परिवारजन शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं और शादी के कार्ड भी रिश्तेदारों और दोस्तों में बांट दिए गए हैं। लेकिन, यहां कमाल की बात यह है कि एक चर्चित कलाकार की शादी जैसा बड़ा समारोह होने जा रहा है लेकिन इसके बारे में वरुण के चाचा अनिल धवन और उनके प्रवक्ताओं को ही नहीं पता।
2 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल लगातार वरुण धवन की शादी की जानकारी दे रहा है कि वरुण ने नताशा दलाल के साथ अपनी शादी के लिए अलीबाग के बीच पर स्थित एक रिजॉर्ट बुक कर लिया है। वह शादी को बहुत धूमधाम से नहीं, बल्कि बहुत ही साधारण तरीके से करने वाले हैं। शादी का समारोह तीन दिन तक चलेगा जिसमें उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हो पाएंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों में शादी के कार्ड भी वितरित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से शादी को धूमधाम से न करने का फैसला लिया गया है।
3 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : instagram/varundvn
धवन और दलाल परिवार में इतना सब कुछ चल रहा है लेकिन फिर भी न तो इनके प्रवक्ताओं की कोई जानकारी है और न ही उनके करीबियों को। एक इंटरव्यू के दौरान वरुण धवन के चाचा अनिल धवन हंसी ठट्ठा करते हुए कह चुके हैं कि वरुण धवन की शादी है लेकिन उनको शादी का न्योता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : instagram/varundvn
अनिल का कहना है कि जब परिवार में शादी होगी तो परिवार के लोगों को ही नहीं बुलाया जाए, ऐसा कभी हो सकता है क्या? इसके अलावा वरुण की फिल्मों और गानों के लगातार संदेश भेजते रहने वाले प्रवक्ताओं को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन, नताशा दलाल
- फोटो : वीरल भयानी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद वरुण धवन भी कह चुके हैं कि शादी बहुत जल्द होगी लेकिन अभी फिलहाल कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। वरुण धवन फैसला कर चुके हैं कि वह अपने अभिनय करियर में तो व्यस्त रहेंगे ही, साथ ही अब शादी करने में बहुत ज्यादा समय नहीं लेंगे। वैसे तो वरुण धवन की शादी पिछले साल की शुरुआत से ही खबरों में रही और बात चल रही थी कि वह 2020 के मध्य में ही नताशा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन, कुछ समय बाद ही खबरें यह भी आईं कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण फिलहाल उनकी शादी को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वैसे सच ये भी कि वरुण और नताशा के घर वाले इन दिनों खूब शॉपिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।