नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्म पुष्पा से साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी खूब धमाल मचाया है। पुष्पा फिल्म से रश्मिका को एक अलग पहचान मिली है। फिल्म में रश्मिका का गाना सामी-सामी जबरदस्त हिट रहा है। रश्मिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में वह बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रश्मिका और वरुण ने 'अरबी कुथु चैलेंज' पूरा किया है। जिसके बाद यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Social Media: वरुण धवन और रश्मिका मंदाना ने पूरा किया 'अरबी कुथु चैलेंज', कमर मटका के नेशनल क्रश ने बढ़ाया पारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन