{"_id":"600fb64c8ebc3e543b2f9526","slug":"varun-dhawan-drops-a-major-hint-about-shraddha-kapoor-and-rohan-shrestha-marriage-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण के बाद श्रद्धा कपूर भी कर सकती हैं शादी, इस फोटोग्राफर संग अफेयर की खबरें चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण के बाद श्रद्धा कपूर भी कर सकती हैं शादी, इस फोटोग्राफर संग अफेयर की खबरें चर्चा में
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों ने अलीबाग के द मैन्शन हाउस रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। शादी के बाद से सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन और नताशा दलाल को बधाई देते हुए श्रद्धा कपूर ने एक पोस्ट लिखा था।
इस पोस्ट के बाद श्रद्धा कपूर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, वरुण को बधाई देते हुए रोहन श्रेष्ठ ने भी पोस्ट शेयर की थी। दरअसल, रोहन की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर इशारा किया है, तभी से सोशल मीडिया पर इनकी चर्चा हो रही है।
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : youtube
श्रद्धा कपूर ने लिखा था, “बधाई हो वीडी और नैट्स। जब आप जानते हैं तो जानते हैं, वीडी तुम एक लकी इंसान हो।” इसके साथ श्रद्धा कपूर ने लाल रंग की हार्ट इमोजी बनाईं। वहीं, रोहन की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए वरुण धवन ने लिखा, “सच में उम्मीद करता हूं, अगली बारी तुम्हारी होगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर
- फोटो : फाइल
बता दें कि फिलहाल श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ के रिलेशनशिप पर अभिनेत्री का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं अभी तक उनका रिश्ता ऑफिसियल नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ समय पहले श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी एक अच्छे आदमी से शादी करे।
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : youtube
बीते दिनों श्रद्धा कपूर ने कहा था कि वह अभी प्रोजेक्ट को लेकर बिजी है तो अभी शादी के बारे में सोचा नहीं है। शादी की अफवाहों के सवाल पर हंसते हुए श्रद्धा कपूर ने कहा था, 'अभी मेरे पास फिल्मों के अलावा कुछ सोचने का समय नही हैं और जैसा आपने कहा, यह सिर्फ चर्चा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।