{"_id":"619f1d41834eeb0174187eac","slug":"varun-dhawan-kriti-sanon-upcoming-movie-bhediya-first-look-release-actor-shares-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhediya: भेड़िया का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, धमाल मचाने को तैयार वरुण धवन और कृति सेनन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhediya: भेड़िया का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, धमाल मचाने को तैयार वरुण धवन और कृति सेनन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भेड़िया फर्स्ट लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉरर फिल्मों के मामले में बॉलीवुड अबतक कोई बहुत बड़ा कमाल नहीं कर पाया है, लेकिन इसके लिए प्रयास लगातार जारी हैं। जल्द ही वरुण धवन और कृति सेनन अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। वरुण धवन ने इसके पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर जानकारी दी है।
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फर्स्ट लुक सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और जल्द ही इसे पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। बुधवार को वरुण और कृति ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि फिल्म का फर्स्ट लुक 25 नवंबर को सामने आने वाला है। इसके बाद से ही फैंस इसका इंतजार कर रहे थे।
3 of 5
वरुण धवन, कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
25 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के फर्स्ट लुक से ही समझ आ रहा है कि इसमें वरुण एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के बारे में बताते हु्ए निर्देशक अमर कौशिक कहते हैं कि भेड़िया की कहानी प्रेरणादायक रहस्यमयी कल्पनाओं से भरी हुई है। कास्ट और क्रू के हर सदस्य को पता था कि हम कुछ बहुत की स्पेशल कर रहे हैं। इसमें केवल वीएफएक्स का ही कमाल नहीं है बल्कि हर तरह से इसे ऐसा बनाया जा रहा है कि दर्शकों की नजरें हट न पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृति सेनन
- फोटो : instagram/sukritigrover
जानकारी के अनुसार 'भेड़िया' के विजुअल इफेक्ट को दमदार बनाने की कोशिश की जा रही है, इसलिए जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है। खबरों की मानें तो इसमें ऐसे विजुअल इफेक्ट डालने की तैयारी है जो इससे पहले कभी नहीं देखे गए हैं। ऐसे में थिएटर में दर्शकों को अलग ही तरह का आनंद आने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन, कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि कृति सेनन हाल ही में 'हम दो हमारे दो' में नजर आई थीं। हालांकि राजकुमार राव के साथ कति की जोड़ी तो दर्शकों को अच्छी लगी लेकिन फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। वहीं, वरुण धवन आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान थीं। हालांकि दर्शकों को इसकी कहानी भी बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।