{"_id":"576374214f1c1be53811c678","slug":"varun-dhawan-s-girlfriend-natasha-worried-about-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण की गर्लफ्रेंड को आलिया से डर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण की गर्लफ्रेंड को आलिया से डर!
Fri, 17 Jun 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 17 Jun 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेक-अप ने वरुण धवन की गर्लफ्रेंड को चौकन्ना कर दिया है। इंडस्ट्री में चर्चा है कि वरुण की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल किसी कीमत पर अपने बॉयफ्रेंड को अकेले नहीं छोड़ता चाहतीं। कम से कम ऐसे समय तो बिल्कुल नहीं जब वरुण के आस-पास आलिया भट्ट हों। अब नताशा नई मुश्किल में फंस गई हैं।
वरुण की गर्लफ्रेंड को आलिया से डर!
2 of 6
असल में इन दिनों कुछ बॉलीवुड सितारे एक वर्ल्ड टूर पर जाने की तैयारी में हैं, जिसका नाम होगा ड्रीम टीम कंसर्ट टूर। यह टूर अगस्त में होगा और सितारे इसमें अमेरिका की यात्रा करेंगे। इस टूर पर जाने वालों में वरुण और आलिया का नाम शामिल है। सूत्रों के अनुसार, जब से नताशा को यह बात पता चली है कि आलिया और सिद्धार्थ का ब्रेक-अप हो गया है और आलिया भी वरुण के साथ वर्ल्ड टूर पर जा रही हैं, तब से वह चिंतित हैं। उन्होंवे वरुण से फरमाइश भी कर डाली है।
वरुण की गर्लफ्रेंड को आलिया से डर!
3 of 6
सूत्रों की मानें तो नताशा ने वरुण से साफ कह दिया है कि वह भी टूर पर साथ चलेंगी। उन्होंने वरुण से साफ कहा कि वह ना नहीं सुनना चाहतीं। जानकारों को कहना है कि आलिया की मौजूदगी और अपनी गैर-मौजूदगी नताशा को खतरे की घंटी जैसी लग रही हैं और वह वरुण को कोई मौका नहीं देना चाहतीं। बीते सोमवार को मुंबई में एक फिल्म की स्क्रीनिंग पर वरुण अकेले पहुंचे थे और वहां पर आलिया भी थीं!
विज्ञापन
विज्ञापन
वरुण की गर्लफ्रेंड को आलिया से डर!
4 of 6
आलिया की वजह से कई मौकों पर वरुण और नताशा के बीच खटपट की चर्चाएं होती रही हैं। खास तौर पर फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया की शूटिंग के दौरान नताशा काफी परेशान थीं, जब इन दोनों सितारों के बीच नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं। इससे पहले कुछ पार्टियों में वरुण-आलिया की नजदीकियों ने नताशा को असहज बनाया था।
विज्ञापन
वरुण की गर्लफ्रेंड को आलिया से डर!
5 of 6
नताशा की परेशानी नए सिरे बढ़ गई है क्योंकि वरुण और आलिया फिर एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर दोनों वर्ल्ड टूर पर भी लंबे समय तक साथ रहेंगे तो बात आगे बढ़ने का डर नताशा को है!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।