सब्सक्राइब करें

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी पर आखिरकार आ गया ऑफिशियल कन्फर्मेशन, ये रहेगी पूरी व्यवस्था

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 16 Jan 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan Uncle Anil Dhawan Confirms Actors Wedding Date With Natasha Dalal This Month Salman Katrina In The Guest List
वरुण धवन, नताशा दलाल - फोटो : instagram/varundvn

पिछले कई दिनों से बातचीत चल रही है कि अभिनेता वरुण धवन अपने बचपन की दोस्त फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को शादी करने वाले हैं। हालांकि, तब से इस खबर की किसी आधिकारिक व्यक्ति ने पुष्टि नहीं की थी। लेकिन, अब खुद वरुण के चाचा अनिल धवन ने कह दिया है कि वरुण की शादी पक्की हो गई है और वह इसी महीने तय तारीख को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Trending Videos
Varun Dhawan Uncle Anil Dhawan Confirms Actors Wedding Date With Natasha Dalal This Month Salman Katrina In The Guest List
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान अनिल धवन वरुण की शादी की खबर को हंसी मजाक में उड़ाते हुए कह चुके हैं कि अगर वरुण की शादी होगी और उन्हें नहीं बुलाया गया, ऐसा भला कैसे हो सकता है? तब अनिल की बात से कुछ भी स्पष्ट नहीं था। लेकिन, अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान साफ तौर पर कह दिया है कि 24 जनवरी को वरुण और नताशा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनिल का कहना है कि वरुण की शादी तय हो जाने की वजह से पूरा परिवार बहुत खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Uncle Anil Dhawan Confirms Actors Wedding Date With Natasha Dalal This Month Salman Katrina In The Guest List
Varun and Natasha - फोटो : Instagram

साल की शुरुआत होने के साथ ही वरुण की शादी एक बार फिर से चर्चा में रही। खबरों में दावा किया गया कि वरुण और नताशा की शादी पांच दिन तक चलेगी। इसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी और 26 जनवरी को शादी का रिसेप्शन मुंबई में दिया जाएगा। रिश्तेदारों की सूची में परिवारीजनों के अलावा इंडस्ट्री के कलाकार जैसे; कटरीना कैफ, अनिल कपूर, नीतू सिंह, मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, करण जौहर, आदि को न्योता पहुंचा है। हालांकि, हकीकत में ऐसा कुछ है नहीं।

Varun Dhawan Uncle Anil Dhawan Confirms Actors Wedding Date With Natasha Dalal This Month Salman Katrina In The Guest List
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter

शादी की भव्यता के बारे में अनिल ने कहा है कि पूरा परिवार न जाने वरुण धवन के कब से पीछे पड़ा है कि वह अपनी प्रेमिका नताशा से शादी करके उसे घर की बहू बना कर ले आए। अब जाकर यह सब कुछ होने जा रहा है तो सभी लोग बहुत उत्साहित हैं। हालांकि, भव्यता जैसी शादी में कोई बात नहीं होगी। इन बातों में कोई दम नहीं है। कोरोना वायरस के चलते शादी बहुत सादगी से होने वाली है। घर के सिर्फ नजदीकी लोग और इंडस्ट्री के भी कुछ लोग शादी में शामिल हो पाएंगे। इससे ज्यादा और कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन
Varun Dhawan Uncle Anil Dhawan Confirms Actors Wedding Date With Natasha Dalal This Month Salman Katrina In The Guest List
Varun Dhawan Natasha Dalal - फोटो : twitter

शादी के बाद जो रिसेप्शन देने की बात खबरों में आ रही है, उस पर भी अनिल ने कहा है कि फिलहाल तो सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और इस कठिन माहौल में शादी ही सही ढंग से कर लेना चाहते हैं। इसके बाद की योजनाओं पर बाद में ही सोचा जाएगा। अनिल के इस बयान ने उन सभी बातचीतों पर विराम लगा दिया है जो बीते कुछ दिनों में वरुण और नताशा की शादी को लेकर हुई हैं। शादी की बातचीत तो पिछले साल भी शुरुआत से ही चली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से तब यह मुमकिन न हो सका।

पढ़ें: कोरोना संक्रमित हुए 'लॉकडाउन की लवस्टोरी' फेम मोहित मलिक, बोले- 'मुझे बुखार हुआ और...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed