फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Films: पूजा फिल्म्स का बकाया चुकाकर ‘हीरो’ बने अली अब्बास जफर, भगनानी की शिकायत से सोशल मीडिया पर उबाल

Fri, 27 Sep 2024 08:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 27 Sep 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Vashu Bhagnani on target after complaint against Ali Film technicians exposed him on social media
परवेज शेख की पोस्ट-बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर और उनकी कंपनी एएजेड के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से की गई उनकी शिकायत के सार्वजनिक होते ही वाशु भगनानी की फिल्म कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट के खिलाफ फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में काम करने वालों ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है। और, ऐसा करने वालों में फिल्म के एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस से लेकर फिल्म के एडीटर स्टीव बर्नार्ड तक शामिल हैं।

Vashu Bhagnani on target after complaint against Ali Film technicians exposed him on social media
वाशु भगनानी-जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता वाशु भगनानी और उनके बेटे जैकी भगनानी की करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘छोटे मियां बड़े मियां’ के एलान के वक्त फिल्म के हीरो अक्षय कुमार को हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फीस सौ करोड़ रुपये दिए जाने का खूब प्रचार किया गया था। लेकिन, इस फिल्म से पहले अक्षय कुमार के साथ ही बनी पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में काम करने वालों का पैसा बकाया होने की शिकायतों पर कभी इस कंपनी ने ध्यान ही नहीं दिया। 

Vashu Bhagnani on target after complaint against Ali Film technicians exposed him on social media
अली अब्बास जफर-वाशु भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का मामला इसलिए ज्यादा दिलचस्प है क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक से लेकर स्टंट निर्देशक, कोरियोग्राफर और एडिटर तक को उनकी पूरी फीस ही पूजा एंटरटेनमेंट ने फिल्म की रिलीज के बाद भी नहीं दी। ये पूरा मामला उछला भी तभी जब फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर अपनी फीस न मिलने की शिकायत लेकर फेडरेशन के पास पहुंच गए। इसके तुरंत बाद मंगलवार की आधी रात के करीब ये खबर आई कि पूजा एंटरटेनमेंट ने अली अब्बास जफर, उनकी फिल्म निर्माण कंपनी एएजेड और उनके भागीदार हिमांशु किशन मेहरा के खिलाफ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में कोई शिकायत दर्ज करा दी है। 

Mohan Babu: मोहन बाबू के घर से चोरी हुए 10 लाख रुपये, पुलिस ने अभिनेता के नौकर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Vashu Bhagnani on target after complaint against Ali Film technicians exposed him on social media
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वाशु भगनानी का महाराष्ट्र की सियासत में शुरू से दबदबा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री रहे विलासराव देशमुख के बेटे अमित को उनकी बेटी ब्याही है और खुद वह बीजेपी के कई बड़े नेताओं के करीब रहे हैं। कुछ साल पहले वाशु भगनानी ने एकदम से मुंबई में अपना सारा कारोबार समेट कर लंदन के पास एक स्टूडियो खोल लिया था और अपना सारा काम वहीं से संचालित करते रहे। कंपनी का वित्तीय कामकाज संभालने वालों के करीबी बताते हैं कि बीते वित्तीय वर्ष के अंत में ही वाशु ने अपनी सारी कंपनियों को एक बड़ी कंपनी की छत्रछाया में लाने जैसा काम किया है। उनकी योजना शेयर बाजार से पूंजी जुटाने की भी रही है। लेकिन, फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से लगे कारोबारी झटके के बाद अब वह सारा सिलसिला नए सिरे से शुरू करने की तैयारी में हैं। उनकी शिकायत पुलिस से ये है कि विदेश से मिली सब्सिडी को कोई कंपनी भारत में लाकर कैसे बिना टैक्स भुगतान किए लोगों को बांट सकती है।

CTRL: 'कंट्रोल' का पहला गाना 'मेरा बॉयफ्रेंड' जारी, अनन्या पांडे और यशराज मुखाटे ने मिलकर बनाया 'वायरल सॉन्ग'

विज्ञापन
Vashu Bhagnani on target after complaint against Ali Film technicians exposed him on social media
अर्सलान शेख-मालविका बजाज पोस्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय फिल्म और टीवी निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित के मुताबिक, फेडरेशन के पास पूजा एंटरटेनमेंट पर बकाये की तमाम शिकायतें रही हैं और सब्सिडी से मिले पैसा का दुरुपयोग न हो इसलिए तकनीशियनों का फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के लिए बाकी पैसा इसी सब्सिडी की राशि से फेडरेशन की देखरेख में दिलवाया जा रहा है। उधर, अली अब्बास जफर के समर्थन और पूजा एंटरटेनमेंट के विरोध में गुरुवार दोपहर से ही सोशल मीडिया पर अभियान से छिड़ चुका है। इस बारे में पूजा एंटरटेनमेंट के प्रमुख वाशु भगनानी से भी बात हुई। लेकिन, उन्होंने तुरंत इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि समय आने पर मीडिया के सामने अपनी पूरी बात रखेंगे।

Triptii Madhuri: 'भूल भुलैया 3' के बाद फिर साथ नजर आएंगी माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी? रिपोर्ट ने बढ़ाया उत्साह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed