फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसुधंरा राजे सहित ये 45 लोग थे कनिका कपूर की पार्टी में शामिल, अब सामने आई कोरोना की रिपोर्ट

Sat, 21 Mar 2020 06:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 21 Mar 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
vasundhara raje up health minister jay pratap singh and 45 others corona virus test report singer kanika kapoor
कनिका कपूर और वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala

कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उत्तर प्रदेश में हल्ला मच गया है। कनिका कुछ दिन पहले ही लंदन से भारत लौटी थीं जिसके बाद वो लखनऊ की एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इसमें 100 से ज्यादा बड़ी मौजूद थी। इस पार्टी में कई बड़े राजनेता, नौकरशाह थे। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके पुत्र और सांसद दुष्यंत सिंह, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हुए थे।

vasundhara raje up health minister jay pratap singh and 45 others corona virus test report singer kanika kapoor
कनिका कपूर के साथ पार्टी में शामिल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : Amar Ujala
कनिका कपूर के साथ उस पार्टी में मौजूद रहा हर शख्स डर रहा था। इसके बाद पार्टी में मौजूद 45 लोगों के सैंपल लिए गए जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आ गई। रिपोर्ट के मुताबिक सभी 45 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव है। यानि इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस नहीं है।
vasundhara raje up health minister jay pratap singh and 45 others corona virus test report singer kanika kapoor
वसुंधरा राजे - फोटो : PTI

सेल्फ आइसोलेशन में हैं वसुंधरा राजे
कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद वसुंधरा राजे क्वारंटीन हो गई थीं। इसके साथ ही उनके बेटे दुष्यंत भी आइसोलेशन में हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vasundhara raje up health minister jay pratap singh and 45 others corona virus test report singer kanika kapoor
जय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

पार्टी में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी इस समय एकांतवास में हैं। शनिवार को उनके पूरे परिवार के शनिवार को सैंपल लिए गए। जय प्रताप सिंह प्रदेश में कोराना वायरस संक्रमण इमरजेंसी के बावजूद बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मौजूदगी वाली पार्टी में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया था। यही नहीं इसके बाद वह सरकार के कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री व अधिकारी मौजूद थे।

कनिका के सपोर्ट में उतरीं सोनम, कहा- 'वो जब आईं, भारत सेल्फ आइसोलेशन में नहीं था, लोग होली...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed