Jasmin: अंडरवर्ल्ड का प्यार पड़ गया इस अभिनेत्री को भारी.. रातों रात हो गईं गायब, फैंस आज भी तलाशते हैं निशां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैस्मिन की पहली फिल्म साल 1979 में आई थी, जिसका नाम 'सरकारी मेहमान' था। लेकिन इस फिल्म से उनको कोई खास पहचान नहीं मिली। फिर उसके बाद आई रामसे ब्रदर्स की फिल्म 'वीराना' से उनको जो प्रसिद्धि मिली वो तारीफ के काबिल थी। उसके चर्चे हर तरफ होने लगे। जिसके बाद हर कोई उनकी खूबसूरती का दीवाना था। इस दौरान अभिनेता विजय घाटगे से उनकी दोस्ती के चर्चे हर तरफ होने लगे। घाटगे ने ही उनको रामसे ब्रदर्स से मिलवाया था।
यह भी पढ़ें: कभी अलविदा ना कहना में शाहरुख-रानी के बीच इंटीमेट सीन पर हुआ था आदि से झगड़ा, करण ने किया खुलासा
फिल्म वीराना एक हॉरर फिल्म थी। यह फिल्म एक ऐसी लड़की पर आधारित थी जिसे एक आत्मा अपने वश में कर लेती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन जैस्मिन लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहीं। इस फिल्म में उन्होंने काफी बेड रूम और बाथरूम सीन दिये थे। जिनकी जमकर तारीफ हुई। रातों रात जैस्मिन हर दिल अजीज बन गईं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। लेकिन अचानक वह फिर से गायब हो गईं। और फिर उनके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला। उनके इस तरह गायब होने पर कई तरह की कहानियां प्रचलित हुईं।
यह भी पढ़ें: स्कूल के प्रिंसिपल से रणबीर की हुई थी जमकर पिटाई, एक्टर को पड़े थे जोरों के थप्पड़
कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म वीराना में उनको देखकर एक अंडरवर्ल्ड डॉन का दिल उन पर आ गया था। वह हर कीमत पर अभिनेत्री को पाना चाहता था। जिसके कारण जैस्मिन ने परेशान होकर घर से निकलना ही बंद कर दिया था। इसके बाद वह अमेरिका चली गईं। कुछ लोग कहते हैं कि वहां से वो जॉर्डन चली गई। हालांकि कुछ लोगों को अब भी लगता है कि वो मुम्बई में ही रह रही हैं।
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान ने गुस्से में सिक्योरिटी गार्ड को निकाला? अभिनेता ने बताई सच्चाई
वहीं, दूसरी धारणा यह है कि वीराना फिल्म में ग्लैमरस दृश्यों को लेकर उनकी रामसे ब्रदर्स से बिगड़ गई थी। फिल्म मेकर्स ने उनसे कुछ सीन जबरदस्ती शूट करवाए थे। और उंनको आगे काम ना मिले इसके लिए उनके बारे में अंडरवर्ल्ड के डॉन की लव स्टोरी की मनगढंत कहानी रची थी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अगर डॉन की लव स्टोरी की कहानी झूठी थी तो खुद अभनेत्री ने दुनिया के सामने आकर उसका खंडन क्यों नहीं किया। अब कहानी जो भी हो लेकिन यह बात सच है कि एक काबिल और संभावना वाली अभनेत्री का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया था।
यह भी पढ़ें: रणबीर ने उड़ाया दिल टूटने का मजाक और सुष्मिता ने बताया हाल-ए-दिल, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें