{"_id":"5dc97a468ebc3e5b28216ca6","slug":"veergati-movie-star-pooja-dadwal-wants-to-thanks-salman-khan-by-touching-his-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की फोटो मंदिर में लगा पूजना चाहती है ये अभिनेत्री, बीमारी में मदद को आए थे आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की फोटो मंदिर में लगा पूजना चाहती है ये अभिनेत्री, बीमारी में मदद को आए थे आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान और पूजा डडवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म 'वीरगति' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री पूजा डडवाल मौत को मात देकर सही सलामत वापस लौट चुकी हैं। ऐसे में अब पूजा बॉलीवुड में काम की तलाश में हैं और उनका कहना है कि अब वह किसी की मदद की मोहताज नहीं बल्कि काम कर अपना जीवन चलाना चाहती हैं।
2 of 7
Pooja Dadwal
दरअसल मार्च 2018 खबर सामने आई थी कि पूजा डडवाल टीबी की बीमारी से जूझ रही हैं। वहीं उनके पास इलाज के लिए पैसे तक नहीं हैं। वो करीब छह महीने तक अस्पताल में भर्ती रहीं और अपना इलाज करवाती रहीं। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उन्हें बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन जब इस बारे में सलमान को पता लगा तो उन्होंने पूजा की मदद की और उनके इलाज का पूरा खर्चा उठाया।
3 of 7
Pooja Dadwal
बीमारी को मात देने के बाद अब पूजा बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं। पूजा की तबीयत तो ठीक हो चुकी है लेकिन उनके हालात अभी भी ठीक नहीं हैं। आर्थिक तंगी ऐसी है कि बस जैसे-तैसे गुजारा कर रही हैं। एक इंटरव्यू में पूजा ने कहा, 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री 2 दशक पहले छोड़ दी थी, लेकिन अब वापसी करना चाहती हूं। टीवी, फिल्म या डिजिटल मीडिया से जुड़ा कोई भी काम, जो मेरे लायक होगा, वह करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Pooja Dadwal
इंटरव्यू में पूजा ने अपने बीमारी के दिनों को याद करते हुए कहा कि, 'शुरुआत में तो मुझे पता ही नहीं लगा था कि मुझे टीबी है। परिवार ने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की। उस वक्त मुझे खून की उल्टियां होती थीं, मेरे बाल तेजी से झड़ रहे थे, कंघी करती तो गुच्छे में बाल झड़ते थे, सारे बाल न झड़ जाएं इस डर से मैंने बालों में कंघी लगाना छोड़ दिया था।'
विज्ञापन
5 of 7
Pooja Dadwal
पूजा ने बताया कि एक डायरेक्टर दोस्त राजेन्द्र सिंह को मैंने कॉल करके अपने हालात बताए तो उन्होंने मेरा मुंबई का टिकट किया और जब मुंबई में उन्होंने मुझे देखा तो हैरान रह गए। मेरा वजन करीब 26 किलो रह गया था। राजेन्द्र जी ने ही मुझे शिवड़ी के टीबी अस्पताल में भर्ती करवाया और इलाज शुरू करवाया। लेकिन पैसों की तंगी के चलते इलाज में थोड़ी थोड़ी समस्याएं आने लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।