फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

45 साल पहले इस सीन को करते वक्त बेहद डर गए थे अमिताभ, वीरू देवगन रातोंरात बन गए थे स्टार

Mon, 27 May 2019 07:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 27 May 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Veeru Devgan died Amitabh Bachchan one hand bike scene from Roti Kapada Aur Makaan make him famous
Veeru Devgan - फोटो : twitter

बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन (Veeru Devgan) के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। वीरू देवगन का हिंदी सिनेमाजगत में क्या कद है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए। वीरू देवगन की पहली फिल्म बतौर एक्शन डायरेक्टर 'रोटी कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan) थी। यह फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 45 साल हो चुके हैं। ना केवल यह फिल्म सुपहिट हुई थी बल्कि इस फिल्म का एक एक्शन सीन बहुत मशहूर हुआ था। इस सीन को डायरेक्ट करने के बाद ही वीरू रातोंरात स्टार बन गए थे। 

Veeru Devgan died Amitabh Bachchan one hand bike scene from Roti Kapada Aur Makaan make him famous
Roti Kapada Aur Makaan - फोटो : twitter

'रोटी कपड़ा और मकान' (Roti Kapada Aur Makaan) फिल्म को मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने ना केवल डायरेक्ट किया बल्कि वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। इसके साथ ही फिल्म के राइटर थे और फिल्म में अभिनय भी किया था। इस फिल्म में मनोज कुमार के अलावा शशि कपूर, जीनत अमान, अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी के अलावा कई और स्टार्स थे। इस फिल्म की ना केवल कहानी लोगों को रास आई बल्कि अमिताभ बच्चन का एक हाथ से बाइक चलाने वाले खतरनाक स्टंट ने भी लोगों को इंप्रेस किया। 

Veeru Devgan died Amitabh Bachchan one hand bike scene from Roti Kapada Aur Makaan make him famous
Amitabh Bachchan bike scene from Roti Kapada Aur Makaan - फोटो : file photo

फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को एक हाथ से बाइक चलानी थी जो काफी मुश्किल था। फिल्म का यह एक्शन सीन जिसने भी देखा वह देखकर हैरान रह गया। यहां तक कि इस सीन को शूट करते वक्त बिग बी भी डर गए थे। इस एक्शन सीन को वीरू देवगन ने ही डायरेक्ट किया था जिसके लिए उनकी काफी सराहना भी हुई थी। वीरू देवगन ने मनोज कुमार के साथ एक फिल्म में बतौर एक्टर भी काम किया है। इस फिल्म का नाम 'क्रांति' है जो कि साल 1981 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Veeru Devgan died Amitabh Bachchan one hand bike scene from Roti Kapada Aur Makaan make him famous
manoj kumar - फोटो : file photo

वीरू देवगन के निधन की खबर से मनोज कुमार बहुत आहत है। हिंदी सिनेमा के सम्राट मनोज कुमार ने वीरू देवगन के बारे में अमर उजाला से बात करते हुए कहा- 'वीरू बहुत ही मेहनती इंसान और ईमानदार थे। उनकी आंखों में काम को लेकर ललक दिखती थी। फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में अमिताभ बच्चन द्वारा एक हाथ से स्टंट करने वाले सीन को वीरू देवगन ने डायरेक्ट किया था जिससे वह रातोंरात मशहूर हो गए थे।'

विज्ञापन
Veeru Devgan died Amitabh Bachchan one hand bike scene from Roti Kapada Aur Makaan make him famous
Ajay Devgn and Veeru Devgn - फोटो : twitter

अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक वीरू देवगन घर पर खाना खा रहे थे तभी अचानक कुर्सी से गिर पड़े। काजोल उन्हें अस्पताल लेकर गईं जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। इस दौरान अजय मुंबई फिल्म सिटी में 'तानाजी' की शूटिंग कर रहे थे। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही वह पिता के अंतिम दर्शन को पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed