फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junior Mehmood: जूनियर महमूद को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे रजा मुराद, मीडिया से बातचीत कर हुए भावुक

Fri, 08 Dec 2023 01:18 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 08 Dec 2023 01:18 PM IST
सार

उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के घर पर कई फिल्मी सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मशहूर अभिनेता रजा मुराद भी जूनियर महमूद को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Veteran actor Junior Mehmood aka Naeem Sayyed passes away Raza Murad at Actor Late Residence
जूनियर महमूद-रजा मुराद - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। अभिनेता का पेट का कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का निधन अपने आवास पर हुआ है। गुजरते साल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये सबसे ज्यादा दिल दुखाने वाली खबर रही। उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के घर पर कई फिल्मी सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मशहूर अभिनेता रजा मुराद भी जूनियर महमूद को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पर पहुंचे हैं।

Veteran actor Junior Mehmood aka Naeem Sayyed passes away Raza Murad at Actor Late Residence
Prayagraj News : बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद। - फोटो : अमर उजाला।

जूनियर महमूद को श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर विलेन रजा मुराद उनके घर पहुंचे हैं। इस दौरान रजा मुराद ने मीडिया से बातचीत कर जूनियर महमूद के टेलेंट की सराहना की। उन्होंने जूनियर महमूद की फिल्मों के नाम लेते हुए कहा, 'कितने भी बड़े सुपरस्टार क्यों न हों, जूनियर महमूद की फिल्मों में जरुरत पड़ती ही थी।'

Veteran actor Junior Mehmood aka Naeem Sayyed passes away Raza Murad at Actor Late Residence
रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रजा मुराद ने कहा, 'बहुत से सपरस्टार्स हैं, जिनके बच्चे कुछ नहीं कर पाए, ये टेलेंट किसी की जगीर नहीं है। एक रेलवे ड्राइवर का बच्चा नईम सैय्यद कितने बड़े चाइल्ड स्टार सुपरस्टार बने। ये तो ऊपर वाला जिसको टेलेंट देता, दे देता है।' उन्होंने कहा कि जूनियर महमूद वह कलाकार थे, जिसके नाम पर बॉक्स ऑफिस के टिकट बंटते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Veteran actor Junior Mehmood aka Naeem Sayyed passes away Raza Murad at Actor Late Residence
जूनियर महमूद - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

जूनियर महमूद के बारे में बात करते हुए रजा मुराद बेहद भावुक नजर आए। जूनियर महमूद ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उस दौर में उनके नाम से लोग फिल्में देखने के लिए झट से तैयार हो जाते थे। उनके निधन से हिंदी सिनेमा को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन की खबर के कई फिल्मी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
Veteran actor Junior Mehmood aka Naeem Sayyed passes away Raza Murad at Actor Late Residence
जूनियर महमूद, सचिन पिलगांवकर, जितेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जूनियर महमूद ने अंतिम दिनों में जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद जितेंद्र और सचिन तुरंत जूनियर महमूद का हालचाल जानने के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे। जूनियर महमूद ने अपनी आखिरी इच्छा बताते हुए कहा था कि लोग उन्हें मरने के बाद एक अच्छे इंसान के रूप में याद करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed