फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Om Prakash: शादी में मिला था ‘दद्दू’ को पहली फिल्म का ऑफर, हीरो से ज्यादा रहती थी ओम प्रकाश की डिमांड

Mon, 19 Dec 2022 07:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 19 Dec 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
veteran actor om prakash birth anniversary know unknown facts about legendary actor
ओम प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड ने दुनिया को खूब गुदगुदाने और चमकने वाले सितारे दिए हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अभिनय के स्तर को हमेशा से ऊंचा रखा है। हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं, लेकिन गुजरे जमाने के कुछ सितारे ऐसे भी थे जिन्होंने आने वाली पीढ़ी को अभिनय का पाठ पढाया। हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेता ओम प्रकाश की, जिन्होंने 60-70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और अपनी प्रतिभा से हर किसी के दिल पर राज किया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं-

loader

 
veteran actor om prakash birth anniversary know unknown facts about legendary actor
om prakash actor
19 दिसंबर, 1919 को जम्मू में जन्मे ओमप्रकाश ने 12 साल की उम्र में क्लासिकल संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उन्हें संगीत के अलावा थियेटर और फिल्मों में खूब दिलचस्पी थी। वह महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग करने के लिए मुंबई पहुंच गए, लेकिन बात नहीं बनी तो उन्हें वापस लौटना पड़ा। हालांकि जम्मू आकर उनका मन नहीं लगा तो कुछ सालों बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में काम करना शुरू कर दिया। वहां उनको सैलरी बहुत ही कम मिलती थी, इस वजह से नौकरी से भी उनका मन उचट गया और वहां से भी इस्तीफा दे दिया।

इसे भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: बॉलीवुड पर चढ़ा फीफा फाइनल का फीवर, शाहरुख के बाद अर्जुन-वरुण ने बताया किसे करेंगे सपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
veteran actor om prakash birth anniversary know unknown facts about legendary actor
om prakash actor - फोटो : Social Media
एक दिन वह अपने दोस्त की शादी में गए हुए थे। वहां वह हंसी मजाक कर रहे थे, तभी प्रोड्यूसर दलसुख पंचोली की नजर उन पर पड़ गई। शादी के बाद ओम प्रकाश घर चले गए, लेकिन कुछ दिन बाद उनके पास एक टेलिग्राम पहुंचा। जिसपर लिखा था- तुरंत आओ- पंचोली। उस वक्त तो ओम प्रकाश ने इसे मजाक समझा लेकिन दोस्तों और भाई के समझाने पर मिलने चले गए। ओम प्रकाश को 1944 में पहली फिल्म मिली दासी, जिसमें उनका रोल एक कॉमिक विलेन का था। फिल्म सुपरहिट हुई, लेकिन इसके बाद उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला। 
veteran actor om prakash birth anniversary know unknown facts about legendary actor
om prakash actor
दोबारा उन्हें काम मिला फिल्म धमकी में और इस फिल्म के हिट होते ही ओम प्रकाश भी हिट हो गए। इसके बाद 1973 की फिल्म जंजीर फिल्म में डीसिल्वा का किरदार निभाया और 1984 की फिल्म शराबी में मुनीम जी के रोल में वो हर किसी के दिलों में बस गए। इसके बाद आई फिल्म नमक में दद्दू के किरदार में भी उनको खूब पसंद किया गया। वो बेहद ही जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने 50 साल तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और फिर वह बीमार रहने लगे। 21 फरवरी 1998 को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया और हिंदी सिनेमा के एक बेहतरीन सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed