वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने का मामला दर्ज करवाया। आरोपी युवक का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना बताया जा रहा है। जो कभी फिल्ममेकर हुआ करता था। कुछ लोगों ने उसे रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय भी बताया है। जीनत अमान की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जीनत अमान ने बिजनेसमैन पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीनत अमान ने 38 साल के सरफराज उर्फ अमन खन्ना पर आरोप लगाया था कि उसने उनके घर के परिसर में आकर सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी और मारपीट की। यही नहीं आरोपी ने जीनत को भी देख लेने की धमकी दी थी और पिछले कुछ दिनों से उनके व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील मैसेज भेज रहा था।
Mumbai: A businessman arrested by Juhu police based on a complaint of stalking and criminal intimidation filed against him by Veteran actor Zeenat Aman.
पुलिस ने सरफराज के खिलाफ 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक सरफराज मानसिक रूप से परेशान है। उसके खिलाफ बांगुर नगर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।