दिल्ली के निर्भया कांड की पुनरावृत्ति हैदराबाद में दिखी है। हैवानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए यहां कुछ लोगों ने एक युवा महिला पशु चिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया। जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा यहां भी देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया। इस घटना पर कई फिल्मी सितारों ने दुख जाहिर किया है।
महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत से बॉलीवुड भी सदमे में, अक्षय सहित इन सितारों ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा- 'चाहें हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक हों, या फिर तमिलनाडु की रोजा, या फिर रांची की लॉ छात्रा हों जिनका सामूहिक दुष्कर्म हुआ, एक समाज के तौर पर हम विफल हो चुके हैं। निर्भया सामूहिक दुष्कर्म को सात साल हो चुके हैं, मगर हमारी नैतिकता टुकड़ों में बंटती जा रही है। हमें सख्त से सख्त कानून की जरुरत है। ये सब जल्द खत्म होना चाहिए।' वहीं टीवी शो क्राइम पेट्रोल के होस्ट करने वाले कलाकार अनूप सोनी ने ट्विटर पर लिखा-'हम ने फिर बेटी, बहन और दोस्त को खो दिया। जब तक सजा सख्त से सख्त नहीं होगी, हम नहीं सुधरेंगे।'
And what is going to be done about the minor allegedly involved if found guilty..?
For what it’s worth, I feel that if you’re old enough to knowingly commit a crime this brutal, you’re old enough to face real consequences.
अभिनेत्री यामी गौतम ने ट्विटर पर महिला पशु चिकित्सक से साथ हुई घटना पर दुख प्रकट करते हुए लिखा- 'गुस्से, दुख और हैरानी में हूं, महिलाओं के खिलाफ ये अमानवीय, अकल्पनीय अपराध इतनी जागरूकता के बावजूद कैसे हो सकता है! क्या इन राक्षसों को सजा या कानून का कोई डर नहीं है , हम एक व्यवस्था के रूप में और एक समाज के रूप में कहां गलत हो रहे हैं?' इन सितारों के अलावा फरहान अख्तर और शबाना आजमी ने भी हैदराबाद में हुई इस दर्दनाक घटना पर दुख प्रकट किया।
The horror ! The brutality ! Perpetrators must be brought to book. I grieve for her family and for what is happening to some elements in our society https://t.co/kcMUdG4mDe
गौरतलब है कि शमशाबाद के गाचीबोवली इलाके की रहने वाली पशु चिकित्सक बुधवार को कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी को शादनगर के टोल प्लाजा के पास पार्क कर दी थी। रात में जब वह लौटीं तो उन्हें स्कूटी पंक्चर मिली। इस पर उन्होंने अपनी बहन को फोन किया और बताया कि मुझे डर लग रहा है। उनकी बात सुनकर बहन ने टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की बात कही। वहीं पीड़िता ने बहन से यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उसे मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करने की बात कही। हालांकि इसके बाद से ही पीड़िता का मोबाइल फोन बंद हो गया।

परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के आसपास पीड़िता की खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। अगली सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि एक युवक महिला पशु चिकित्सक की स्कूटी मैकेनिक शमशेर आलम के पास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे छोड़ गया था। वहीं साइबराबाद पुलिस ने कहा कि जांच के बाद चार आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इनके नाम हैं- मोहम्मद आरिफ, जोल्लु शिवा, जोल्लु नवीन और चिंताकुंता। इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की कोशिश होगी।
पढ़ें: तापसी पन्नू के हाथ लगी भंसाली की बड़ी फिल्म, पहली बार डबल रोल में आएंगी नजर