16 मई 1988 को जन्मे विक्की कौशल जाने माने एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल के बेटे हैं। फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के चलते विक्की कौशल को लगातार मौके भी मिलते रहे हैं, लेकिन उनकी आखिरी हिट फिल्म को रिलीज हुए चार साल होने जा रहे हैं। विक्की कौशल की नई फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का ट्रेलर उनके 35वें जन्मदिन से एक दिन पहले रिलीज हुआ है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना बहुत जरूरी है। उनके जन्मदिन पर डालते हैं एक नजर उनकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई पिछली 10 फिल्मों पर...
Vicky Kaushal Birthday: विक्की की पिछली 10 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड, जब जब अनुराग के साथ आए, तब तब हुआ..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे वेलवेट (2015)
निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में वैसे तो रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, के के मेनन और करण जौहर की मुख्य भूमिकाएं थी। लेकिन इस फिल्म में विक्की कौशल ने के के मेनन के जूनियर इंस्पेक्टर तुलसी की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना ने किया। 15 मई 2015 को रिलीज हुई यह फिल्म अनुराग कश्यप के करियर की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित हुई थी और अनुराग कश्यप फिर कभी बड़े बजट की फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 118 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 23.67 करोड़ रुपये रहा।
मसान (2015)
निर्देशक नीरज घेवन इन दिनों कहां हैं और क्या रह रहे हैं, इस सवाल का जवाब अक्सर हिंदी फिल्म जगत से जुड़े लोग एक दूसरे से पूछते रहे हैं लेकिन ये नीरज घेवन की फिल्म 'मसान' ही थी जिसके विक्की कौशल को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने की खूब कोशिशें हुईं। 'मसान' में विक्की कौशल ने निचली जाति के लड़के दीपक का किरदार निभाया जो एक उच्च वर्ग की लड़की से प्यार करता है। इस फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी तो थे ही, मनीष मूंदड़ा, गुनीत मोंगा और शान व्यास के नाम भी फिल्म के निर्माताओं के रूप में शामिल हैं। 24 जुलाई 2015 को प्रदर्शित हुई ये फिल्म सात करोड़ के बजट में बनी। लेकिन इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 3.80 करोड़ रुपये के आस पास रहा। हां, फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड जरूर मिले।
जुबान (2016)
फिल्म 'जुबान' में विक्की कौशल ने दिलशेर का किरदार निभाया था। फिल्म में दिलशेर के पिता शबद कीर्तन करते हैं लेकिन उनकी मृत्यु के बाद दिलशेर में संगीत का डर पैदा हो गया। फिर कैसे दिलशेर उस डर को निकलता है, फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशक मोजेज सिंह और निर्माण गुनीत मोंगा ने किया था। इस फिल्म का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2015 को बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ और भारत में यह फिल्म यह फिल्म 4 मार्च 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 46 लाख रुपये रहा।
रमन राघव 2.0 (2016)
फिल्म 'रमन राघव 2.0' एक सीरियल किलर रमन राघव की असली कहानी से प्रेरित बताई जाती है जिसने 60 के दशक में मुंबई में कई हत्याएं की थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सीरियल किलर का किरदार निभाया और विक्की कौशल बने इसका पीछा करने वाले इंस्पेक्टर। फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप के अलावा इस फिल्म के निर्माताओं में फिर एक बार विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना शामिल थे। इस फिल्म का प्रीमियर भी 16 मई 2016 को कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। 24 जून 2016 को भारत में प्रदर्शित हुई ये फिल्म 3.5 करोड़ रुपये में में बनी और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा सिर्फ सात करोड़ रुपये।