फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की के पिता शाम कौशल ने नए नवेले जोड़े को दिया आशीर्वाद, कहा-भगवान की दुआ से...

Fri, 10 Dec 2021 10:17 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 10 Dec 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
vicky kaushal katrina kaif wedding father sham kaushal give blessings to daughter in law and son watch video
कटरीना कैफ, शाम कौशल - फोटो : Instagram

कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को फाइनली विक्की कौशल की दुलहनियां और कौशल परिवार की बहू बन चुकी हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में बहुत ही धूमधाम से शादी रचाई। हालांकि दोनों की शादी को प्राइवेट रखा गया और उनके शादी के फंक्शन में किसी को भी मोबाइल नहीं ले जाने दिया गया। शादी के बाद जब कटरीना-विक्की की पहली तस्वीर सामने आई तो हर कोई बस देखता रह गया। बॉलीवुड से लेकर फैंस तक हर किसी ने इस कपल को उनकी नई जिंदगी की शुभकामनाएं दी।





पिता शाम कौशल का वीडियो हुआ वायरल

अब दोनों की शादी के बाद हर कोई मुंबई लौट रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो शाही शादी के बाद अब कटरीना और विक्की कौशल अपने बॉलीवुड दोस्तों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने का प्लान कर रहे हैं। ऐसे में विक्की कौशल के पिता और अपने जमाने के मशहूर स्टंटमैन शाम कौशल को भी मुंबई लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूव वायरल हो रहा है।

vicky kaushal katrina kaif wedding father sham kaushal give blessings to daughter in law and son watch video
शाम कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

बेटे और बहू के लिए कही ये बात

जब विक्की कौशल के पिता शाम कौशल मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचें तो पपराजी ने उन्हें घेर लिया। हालांकि विक्की कौशल के पिता मीडिया से बहुत ही कम रूबरू होते हैं। ऐसे में जब उन्हें मीडिया ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया तो उनसे कटरीना और विक्की की शादी पर सवाल पूछे गए। जिसे लेकर शाम कौशल ने हाथ जोड़े और कहा भगवान की दया से’। इससे ज्यादा उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके चेहरे से उनकी खुशी साफ झलक रही थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

vicky kaushal katrina kaif wedding father sham kaushal give blessings to daughter in law and son watch video
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई में होगा ग्रैंड रिस्पेशन

कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के बाद जयपुर से मुंबई के लिए आज रवाना हुए। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों मुंबई में ही अपने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिस्पेशन का आयोजन करने वाला है, जिसमें कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के लिए मुंबई बांद्रा का होटल ताज लैंड सेंड चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal katrina kaif wedding father sham kaushal give blessings to daughter in law and son watch video
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

हनीमून के लिए चुनी ये जगह

विक्की कटरीना की शादी के बाद अब इनके हनीमून को लेकर चर्चाएं जोर पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की-कटरीना अपने हनीमून ट्रिप के लिए मालदीव जाएंगे। सबसे खास बात ये हैं कि इनका हनीमून फिल्मी थीम बेस्ड होगा। कटरीना विक्की हर जगह थोड़ा-थोड़ा समय बिताएंगे। उम्मीद की जा रही है कि कम से कम ये छुट्टियां दो महीने तक चल सकती

विज्ञापन
vicky kaushal katrina kaif wedding father sham kaushal give blessings to daughter in law and son watch video
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों के सीन किए जा सकते हैं रिक्रिएट

खबरों के मुताबिक, उनका हनीमून फिल्मी थीम बेस्ड होगा, और इसमें कई पॉपुलर फिल्मों के सीन रिक्रिएट किए जाएंगे। कहा जा रहा है कि हनीमून का फिल्म थीम बेस्ड होना विक्की कौशल का सपना है। विक्की ने DDLJ, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, चांदनी जैसी फिल्में देखी हैं। ऐसे में बॉलीवुड की इन पॉपुलर फिल्मों के सीन रिक्रिएट करना हमेशा से उनका सपना रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed