{"_id":"61a83301594b1c0c833c82b7","slug":"vicky-kaushal-katrina-kaif-wedding-when-actress-said-she-could-leave-films-if-she-have-to-priortise-her-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Katrina Wedding: शादी के बाद फिल्में करना छोड़ देंगी कटरीना कैफ? सालों पहले कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Katrina Wedding: शादी के बाद फिल्में करना छोड़ देंगी कटरीना कैफ? सालों पहले कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 02 Dec 2021 08:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो 9 दिसंबर को विक्की और कटरीना सात फेरे लेने वाले हैं। हर तरफ उनकी शादी से जुड़ी खबरें सामने आ रही है लेकिन होने वाले दूल्हा दुल्हन ने अभी तक इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। यहां तक कि दोनों ने अपनी अफेयर की खबरों पर भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
शादी के बाद फिल्में करना छोड़ देंगी कटरीना कैफ?
इसी बीच कटरीना का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने शादी को लेकर अपने विचार साझा किए थे। दरअसल कटरीना ने कहा था कि अगर उन्हें कभी ऐसा लगा कि शादी को महत्व देना ज्यादा जरूरी है तो वह फिल्में करना छोड़ देंगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आएगा कि उनका पार्टनर या उनका परिवार उन्हें काम करने से रोके। वह ऐसा तभी करेंगी जब उन्हें दिल से ऐसा महसूस होगा। कटरीना का कहना था कि इसमें लड़के या लड़की वाली बात नहीं है बस यह एक निजी एहसास है।
2 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : Social media
एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि वह शादी में बहुत ज्यादा यकीन रखती हैं। उन्हें परिवार और घर बहुत पसंद है। उनका कहना था कि अगर प्यार उनके जीवन में आया तो मतलब यह किस्मत में लिखा है। एक तरफ कटरीना जिनकी शादी की खबरें आ रहीं हैं उनके साथ के कई हीरो हीरोइन शादी करके घर बसा चुके हैं।
3 of 5
कटरीना कैफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस पर कटरीना ने कहा था कि, 'मुझे उन लोगों से जलन नहीं होती है जिनका घर बस गया। ऐसा सोचना ही बेकार है'। बता दें कि कटरीना ने यह बातें उस वक्त कहीं थीं जब रणबीर कपूर संग उनके अफेयर की चर्चा थी। ऐसे में कहा जा रहा था कि रणबीर से शादी को लेकर कटरीना ऐसा सोचती हैँ। हालांकि कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी की तैयारियों की बात करें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना मुंबई में एक ग्रेंड रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहे हैं। यह भव्य रिसेप्शन कटरीना कैफ और विक्की कौशल के उद्योग जगत के मित्रों और सहकर्मियों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि जो लोग राजस्थान में शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे उनके लिए मुंबई में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। ऐसे लोग मुंबई में होने वाले ग्रेंड रिसेप्शन में शामिल हो सकेंगे। कोविड -19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विक्की कौशल और कटरीना अपनी गेस्ट लिस्ट में संशोधन कर रहे हैं। जहां इस जोड़े के पास फिल्म बिरादरी के सह-कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं के नामों की लंबी सूची है, वहीं कटरीना की तरफ से कुछ मेहमान विदेशों से आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।