फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन शगना दा: कजिन की शादी में मस्ती करते नजर आए विक्की कौशल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 25 Jul 2021 10:04 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 25 Jul 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Looks handsome and happy in his Cousin Wedding See Beautiful Pictures
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

अभिनेता विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी खास जगह बना चुके हैं। विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। विक्की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन वह नई नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं जो अक्सर ट्रेंड में भी आ जाती हैं। इसके अलावा विक्की कटरीना के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी साझा की गई तस्वीरों में कटरीना नजर आएं या ना आएं लेकिन फैंस उन्हें बीच में ले ही आते हैं। अब एक बार फिर विक्की सुर्खियों में आ गए हैं और अपनी कजिन की शादी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।


कजिन की शादी में मस्ती करते आए नजर
विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल अपनी कजिन डॉक्टर उपासना वोहरा की शादी में नजर आए हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दुल्हन के भाई यानी विक्की कौशल शादी में काफी हैंडसम और खुश लग रहे हैं। 

Vicky Kaushal Looks handsome and happy in his Cousin Wedding See Beautiful Pictures
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

बता दें, विक्की की कजिन उपासना वोहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई वीडियोज और तस्वीरें साझा की हैं और शादी के समारोह कुछ झलकियां दिखाई हैं। साझा की गई सभी तस्वीरों और वीडियोज में विक्की कौशल नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके भाई सनी कौशल भी शामिल हुए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Vohra (@doctorupasanavohra)

Vicky Kaushal Looks handsome and happy in his Cousin Wedding See Beautiful Pictures
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विक्की कौशल ने न सिर्फ भाई सनी कौशल के साथ शादी में भाग लिया बल्कि उन्होंने बहन की पालकी भी उठाई। विक्की की बहन ने इंस्टाग्राम पर विदाई का वीडियो शेयर किया है। इसमें विक्की कौशल अपनी बहन की पालकी को उठाते नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Vohra (@doctorupasanavohra)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Looks handsome and happy in his Cousin Wedding See Beautiful Pictures
विक्की कौशल - फोटो : Insatagram- @vickykaushal09

उपासना वोहरा ने यह भावुक वीडियो शेयर किया है और साथ ही लिखा, 'भाई का प्यार। आपके प्यार से मैं अभिभूत हूं।' एक और वीडियो उन्होंने शेयर किया है जो विदाई का ही है। इसमें वह नम आंखों से परिवार को अलविदा कह रही हैं। वहीं विक्की और सनी कौशल उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Vohra (@doctorupasanavohra)

 

विज्ञापन
Vicky Kaushal Looks handsome and happy in his Cousin Wedding See Beautiful Pictures
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वे सुपरहीरो फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed