राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' आज यानी 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिकिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। तो आइए जाने लेते हैं कि फिल्म 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' अपने ओपनिंग डे पर कितना कमाल दिखा पाई है-
VVKWWV BO Collection Day 1: दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'? जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। यह पहली बार है, जब राजकुमार राव अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य हैं।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का बजट 30 करोड़ रुपये है। फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज हुई है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की संख्या में सुधार होना निश्चित है। हालांकि, कॉमेडी फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है। शुरुआती समीक्षाएं काफी हद तक नकारात्मक रही हैं, जो दिन के लिए स्पॉट बुकिंग को प्रभावित कर सकती हैं।
Vishwambhara teaser: चिरंजीवी की फिल्म 'विश्वम्भर' की पहली झलक का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के ओपनिंग डे कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 3.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म को त्योहार का फायदा हुआ है। वहीं, अब हर किसी की निगाहें इसके आगामी आंकड़ों पर टिकी हुई हैं।
Jigra Box Office Collection Day 1: आलिया की ‘जिगरा’ पहले दिन नहीं दिखा पाई दम, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। सहायक कलाकारों में विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह और टीकू तलसानिया शामिल हैं। दलेर मेहंदी, शहनाज गिल और पवन सिंह ने गानों में विशेष भूमिका निभाई है।
Vettaiyan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘वेट्टैयन’ के कारोबार में आई गिरावट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़