प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ यूएस में मस्ती कर रही हैं। इन दोनों स्टार्स की लगातार एक के बाद एक कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों को खूब एन्जॉय करते हुए दिखाई दिए। इस बीच प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
{"_id":"5b94eb3c867a557f54639009","slug":"video-nick-jonas-talk-about-his-relationship-with-priyanka-chopra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जब एंकर ने पूछा 'रोका' का मतलब, तो जवाब में कुछ ऐसा बोले प्रियंका के मंगेतर निक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: जब एंकर ने पूछा 'रोका' का मतलब, तो जवाब में कुछ ऐसा बोले प्रियंका के मंगेतर निक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Priyanka Chopra
ये वीडियो ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन‘ शो का है। जहां निक मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान निक ने सगाई और प्रियंका से जुड़ी कई बाते शेयर की। बता दें इस शो में निक से साथ प्रियंका भी गई थीं लेकिन सिर्फ दर्शक के तौर पर।
priyanka chopra nick jonas cake
शो के एंकर ने जब निक को उनके सगाई वाली तस्वीर दिखा रोका का मतलब पूछ लिया तो निक ने बड़ा ही शानदार जवाब दिया। निक ने बताया रोका रस्म होने के बाद दोनों के परिवारों की तरफ से इस संबंध पर मुहर लग जाती है। इतना ही नहीं निक ने इस अनुभव को आध्यात्मिक बताया। शो के होस्ट ने जब निक से पूछा कि क्या उन्होंने खुद के लिए कोई निकनेम सोचा है तो स्टेज के पास खड़ी प्रियंका ने कहा, ‘प्रिक’।
.@PriyankaChopra and @nickjonas reveal their celebrity couple nickname. Tune in to #FallonTonight to see more! pic.twitter.com/OwZUY0RgpK
— Fallon Tonight (@FallonTonight) September 8, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka and nick
इसी शो में निक ने बताया कि वो और प्रियंका की मुलाकात कैसे हुई थी। निक ने बताया कि वह और प्रियंका एक म्युचुअल दोस्त के जरिए एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आए। शुरुआत में हमने टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही बातचीत की और छह महीने बाद पहली बार मिले। इसके बाद एक दूसरे को डेट करने लगे। निक ने बताया कि करीब 5 महीने पहले ही दोनों ने अपने रोमांटिक रिश्ते को एक मौका देने का फैसला किया।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि निक और प्रियंका इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अब अगले साल शादी करने की खबरें आ रही हैं। अभी तक इस बात की तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रियंका और निक कब तक शादी करेंगे। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की पहले शिड्यूल की शूटिंग करने के बाद से यूएस में ही हैं।