{"_id":"6593d7d0774cf0e0de003e73","slug":"vidya-balan-bipasha-basu-vidyut-jamwal-not-a-single-film-of-these-stars-could-join-the-rs-100-crore-club-2024-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: बिपाशा बसु से विद्या बालन तक, बेहतरीन अभिनय के बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सके ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs: बिपाशा बसु से विद्या बालन तक, बेहतरीन अभिनय के बाद भी 100 करोड़ क्लब का हिस्सा नहीं बन सके ये सितारे
दिन-ब-दिन भारतीय फिल्मों का दायरा बढ़ता जा रहा है। दर्शकों को लुभाने के लिए फिल्ममेकर अलग-अलग जॉनर की फिल्में ला रहे हैं। बीते कुछ समय में ये नोटिस किया गया है कि कोई बड़ी बजट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट जाती है, तो कुछ कम बजट वाली फिल्में भी सफलता का परचम लहरा देती हैं। जहां कुछ सितारों के लिए 100 करोड़ क्लब बेहद कम लगता है, तो कुछ के लिए आज भी 100 करोड़ी क्लब में शामिल होना एक सपने जैसा है। यूं तो ये सितारे अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। साथ ही हर किरदार में खुद को ढालना भी जानते हैं, बावजूद इसके इनकी कोई फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो चुकी है। आइए इन स्टार्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन वो बेहतरीन अदाकारा हैं, जो हर एक किरदार में जान डाल देती हैं। अभिनेत्री ने अपने बेहतरीन काम से न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री को गुलजार किया है, बल्कि वो साउथ सिनेमा में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। विद्या की उपलब्धि ही है कि वे महिला प्रधान फिल्मों के लिए फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद हैं। हालांकि, एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बावजूद भी अभिनेत्री की कोई मूवी 100 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं कर सकी है।
3 of 6
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्शल आर्ट्स में माहिर और शानदार कलाकार विद्युत जामवाल अपनी टोन्ड बॉडी से फैंस को फिटनेस गोल देते नजर आते हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों में उम्दा एक्शन सीक्वेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। चाहने वाले विद्युत की फिल्म पर दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं। हालांकि, ड्रामा और एक्शन से भरपूर होने के बाद भी विद्युत की कोई फिल्म अब तक 100 करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर सकी है।
'धूम 2', 'रेस' और 'राज' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बिपाशा बसु फिलहाल बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई हैं। हालांकि, इस बंगाली बाली ने अपनी खूबसूरती और काबिल-ए-तारीफ अभिनय से समीक्षकों समेत दर्शकों की भी तारीफें बटोरीं। अपनी अदाकारी को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहने वालीं बिपाशा भी कभी 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह नहीं बना पाईं।
ऋचा चड्ढा अपनी संजीदा अभिनय से हर दफा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। ऋचा जिस भी किरदार को हाथ लगाती हैं, उसमें जान डाल देती हैं। अभिनेत्री की यही काबिलियत उन्हें सबसे अलग बनाती है। अपने अभिनय के लिए तारीफें लूटने वालीं ऋचा चड्ढा की एक भी फिल्म 100 करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर सकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।