दर्शकों को 'भूल भुलैया 2' बेहद पसंद आई थी। इस हॉरर कॉमेडी की सफलता के बाद इसके तीसरे भाग की घोषणा की गई थी, तब से फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं इसके कास्ट का खुलासा होने के बाद से दर्शकों का उत्साह और आसमान पर पहुंच गया। अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जो इसके शूटिंग को लेकर है। खबर है कि जल्द ही इस फिल्म का फिल्मांकन शुरू होने वाला है।
Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या-माधुरी इस दिन से शुरू करेंगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग, कार्तिक आर्यन भी होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता कार्तिक आर्यन निर्देशक अनीस बज्मी के साथ दोनों अभिनेत्रियों विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग कल से यानी नौ मार्च, 2024 से मुंबई में शुरू होने वाली है। प्रोडक्शन का शेड्यूल साथ दिन का है। दावा यह भी किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ सेट पर शामिल होंगे। अनीस बज्मी फिल्म का निर्देशन करने के लिए लौट रहे हैं।
Sukesh-Jacqueline: ठग सुकेश ने महिला दिवस पर जैकलीन के लिए लिखा प्रेम पत्र, कहा- 'तुमसे मिलने को बेताब हूं'
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की तीसरी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी जल्द ही शूटिंग शेड्यूल में शामिल होंगी। हाल ही में तृप्ति के फिल्म के कलाकारों में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा हुई है। इससे पहले कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर विद्या बालन का फ्रेंचाइजी में वापसी पर गर्मजोशी से स्वागत किया था। उन्होंने एक एडिट क्लिप साझा की थी, जिसमें दोनों 'मेरे ढोलना' गाने के अपने-अपने संस्करण पर डांस कर रहे थे। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'और ऐसा हो रहा है...मंजुलिका भूलभुलैया की दुनिया में वापस आ रही है। विद्या बालन का स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हूं। इस दिवाली धूम मचाने वाली है।'
Aamir Khan: लापता लेडीज से पहले इन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं आमिर खान, बॉक्स ऑफिस पर की थी ताबड़तोड़ कमाई
इससे पहले विद्या बालन और कार्तिक आर्यन ने यह खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया था कि वे 'भूल भुलैया 3' के लिए टीम बना रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित भी होंगी। 'भूल भुलैया' यूनिवर्स में अपनी शुरुआत करते हुए माधुरी भी इस फिल्म में दिखाई देंगी।
Shaitaan: 'इस फिल्म में वह भावना और जिम्मेदारी है', 'शैतान' में मां का किरदार निभाने पर बोलीं ज्योतिका
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर यह भी घोषणा की थी कि तृप्ति डिमरी फिल्म के कलाकारों में शामिल होंगी। कार्तिक आर्यन ने एक पहेली टुकड़े वाली तस्वीर साझा की, जिसमें एक अभिनेत्री की ओर इशारा किया गया, जो कलाकारों में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। उन्होंने प्रशंसकों से अनुमान लगाने के लिए कहा था। वहीं उन्होंने फिर खुलासा किया कि 'एनिमल' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी।
Nisha Pahuja: कौन हैं निशा पाहुजा? इस बार ऑस्कर की रेस में शामिल है इनकी भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर'