{"_id":"5cb48819bdec221412320948","slug":"vidya-balan-on-body-shaming-and-hit-back-to-trollers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी ही बॉडी से नफरत करने लगी थीं विद्या बालन, लोग करते थे ऐसे-ऐसे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी ही बॉडी से नफरत करने लगी थीं विद्या बालन, लोग करते थे ऐसे-ऐसे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Apr 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाली विद्या बालन कभी अपनी बॉडी से बेहद नफरत करती थीं। जी हां इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। दरअसल विद्या बालन को उनकी बॉडी के लिए इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपने शरीर से ही नफरत होने लगी थी।
2 of 5
विद्या बालन
एक इंटरव्यू में विद्या ने बॉडी शेमिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया। विद्या ने बताया मुझे खुद पर ही शक होने लगा था। मैंने अपने शरीर से लंबी लड़ाई लड़ी है। मैं काफी गुस्सा थी और अपनी बॉडी से नफरत भी करती थी।
3 of 5
विद्या बालन
विद्या ने कहा वजन कम करने के बाद भी जिंदगी में कई मौकों पर मैंने महसूस किया कि मुझे किसी ने 'पूरी तरह स्वीकार' नहीं किया और इसलिए किसी दूसरे के नजरिए से खुद में बदलाव लाने की कोई जरूरत नहीं है। विद्या का कहना है कि लोगों की छोटी सोच के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विद्या बालन
- फोटो : फिल्म
हालांकि विद्या ने हमेशा से इन बातों को दरकिनार करते हुए महिलाओं को अपने कर्व्स, शरीर से प्यार करने को प्रोत्साहित किया है। इसके बाद से विद्या बहुत सारी महिलाओं के लिए आदर्श बन गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विद्या बालन
- फोटो : फिल्म
विद्या को 'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार के लिए जाना जाता है। फिल्म 'हे बेबी' और 'किस्मत कनेक्शन' में बढ़े वजन और विद्या के पहनावे को लेकर उनकी काफी आलोचना की गई। इस बात से विद्या इतनी निराश हुईं कि उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ देने का फैसला कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।