फिल्म 'बेगम जान' के बाद अब विद्या बालन रेस्ट के मूड में हैं। फिलहाल वो किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं। हाल ही में विद्या नेहा धूपिया के टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले।
विद्या बालन ने किस करने को लेकर खोला ऐसा राज, पति सुनेंगे तो उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन ने बिजनेसमैन सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। वो कई इंटरव्यू में ये बात कह चुकी हैं कि सिद्धार्थ उनके लिए SRK हैं। इसी को लेकर नेहा ने विद्या से पूछ लिया कि आपको हर सुबह अपने बगल में शाहरुख को देखकर कैसा लगाता है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: घर छोड़ना चाहती हैं सपना चौधरी, दाऊद के दामाद से किया चौंकाने वाला खुलासा
इसके जवाब में तुरंत विद्या ने कहा कि जो लोग इस सवाल को कॉन्ट्रोवर्सी से जोड़ेंगे उनके लिए बता दूं कि मैं हर सुबह शाहरुख खान से ज्यादा अच्छे दिखने वाले शख्स को अपने बगल में देखती हूं।
पढ़ें- पहली बार सामने आईं सपना चौधरी की मां, Bigg Boss में जाने को लेकर किए बड़े खुलासे
विद्या ने कहा, 'सिद्धार्थ दुनिया के सबसे हैंडसम लड़के हैं। मुझे खुशी है कि मैं उनके साथ हूं।' हालांकि विद़्या ने ये सब मजाक में ही कहा। धीरे-धीरे इस इंटरव्यू के और किस्से सामने आएंगे।
जिसमें कई खुलासे होंगे।
नेहा ने जब विद्या से पूछा कि अगर स्क्रीन पर किसी औरत को किस करना पड़ा तो वो क्या करेंगी। इस पर विद्या ने कहा कि रोल होगा तो जरूर करूंगी। साथ ही विद्या ने बताया कि वो पेनेलोप क्रज, सलमा हयाक और एमा स्टोन को ऑन स्क्रीन किस करना चाहूंगी।