फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्या बालन को आई स्ट्रगलिंग दिनों की याद, बोलीं- 'एक्ट्रेस बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है'

Mon, 12 Aug 2019 06:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 12 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan reveals that she had to face many rejections during her struggling days
Vidya Balan - फोटो : instagram

'कहानी', 'डर्टी पिक्चर', 'इश्किया' और 'पा' जैसी फिल्मों में संजीदा किरदार निभा चुकी विद्या बालन ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों पर बात की है। 'मिशन मंगल' के प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। मिशन मंगल इसी 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Vidya Balan reveals that she had to face many rejections during her struggling days
vidya balan - फोटो : social media

विद्या ने इस दौरान कहा कि, "मैं नॉन फिल्मी बैकग्राउड से आती थी और मुझे उस समय जानकारी नहीं थी कि एक्ट्रेस बनने के लिए मुझे क्या करना होगा। मैं एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थी। मुझे मेरे परिवार की चिंता थी मगर उन्होंने मेरा समर्थन किया। जब मेरा पहला टीवी शो ला बेला कुछ समय बाद बंद हो गया, तब मेरे परिवारवालों को लगा होगा कि अब मेरा एक्टिंग का भूत उतर जाएगा।"

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, मुंबई की इन जगहों पर स्पॉट हुए सितारेे

Vidya Balan reveals that she had to face many rejections during her struggling days
vidya balan

विद्या ने आगे बताया- ''लगातार तीन साल तक मुझे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। ऐसे भी दिन थे जब मैं रोते रोते सोया करती थी। लेकिन मैंने हिम्मत रखी। हर सुबह मैं इस उम्मीद के साथ उठती थी कि कुछ तो अच्छा होगा। इसके बाद मैंने 'परिणीता' में अहम रोल निभाया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan reveals that she had to face many rejections during her struggling days
vidya balan - फोटो : instagram

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल हर चुकी विद्या बालन जब शुरुआत में फिल्मों में अभिनय से लिए संघर्ष कर रही थीं तब उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि ये फिल्म किसी कारणवश बंद हो गई और इसके लिए विद्या बालन को जिम्मेदार ठहराया गया साथ ही उन्हें मनहूस करार दिया गया।

विज्ञापन
Vidya Balan reveals that she had to face many rejections during her struggling days
Vidya Balan - फोटो : twitter

विद्या बालन ने एक बार बताया था कि आमिर खान की वजह से उन्हें एक बार बहुत धक्का लगा था। दरअसल विद्या एक शोक सभा में गई थी। वहां इंडस्ट्री से केवल विद्या ही थीं। मीडिया से आए लोग उनकी तस्वीरें खींच रहे थे लेकिन जैसे ही आमिर खान वहां आए सारी मीडिया उन्हे धक्का देकर आमिर की तरफ चली गई। इससे उनके दिल को बहुत धक्का लगा। विद्या ने कहा था- आमिर की जगह कोई और भी हो सकता था। लेकिन मैं समझ गई कि जो आपसे ज्यादा कामयाब है लोग उसके पीछे दौ़ड़ेंगे। मुझे उस समय खराब जरूर लगा था लेकिन आज मैं इन चीजों की तरफ गौर नहीं करती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed