फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर रातों को जगाने आ रही हैं आपकी 'सुलु', विद्या बालन ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 24 Jan 2018 04:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
vidya balan starrer tumhari sulu to get a sequel
'तुम्हारी सुलु' में अपने दमदार अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित होने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फिर फैंस का मनोरंजन करने आ रही हैं। फिल्म तुम्हारी सुलु के को-प्रड्यूसर भूषण कुमार ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि  वह 'हिंदी मीडियम 2' के साथ ही 'तुम्हारी सुलु' का भी दूसरा भाग बनाएंगे।

 
vidya balan starrer tumhari sulu to get a sequel
tumhari sulu
भूषण कुमार ने कहा, 'किसी भी फ्रैंचाइजी फिल्म का एक अगल ब्रैंड वैल्यू होता है, जैसे पिछले दिनों फिल्म गोलमाल का चौथा भाग आया, और फुकरे के दूसरे भाग ने खूब कमाई की और जमकर वाह-वाही पाई, दर्शक फ्रैंचाइजी फिल्मों को तुरंत रिकॉल करते हैं, पिछले भाग से तुलना करते हैं। हमें किसी हिट फिल्म का अगला भाग बनाते समय कॉन्टेंट पर सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए, इसलिए हम अपने प्रॉडक्शन की सभी फ्रैंचाइजी पर आराम से काम कर रहे हैं, ताकि अच्छी कहानियां दर्शकों को दिखाएं।' 
 
vidya balan starrer tumhari sulu to get a sequel
भूषण ने यह साफ कर दिया कि वो आने वाले दिनों में 'आशिकी 3' के साथ 'तुम्हारी सुलु 2' को भी बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें, 'तुम्हारी सुलु' विद्या की दूसरी सफल फिल्मों में से एक है, जिसका पार्ट 2 बनाने पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' का भी सीक्वल बनाया जा चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan starrer tumhari sulu to get a sequel
तुम्हारी सुलु
फिल्म प्रड्यूसर अतुल कस्बेकर का कहना है कि वो 'तुम्हारी सुलु' का पार्ट 2 बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी बात विद्या से भी हो चुकी है। विद्या इस फिल्म के सीक्वल के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिलहाल 'तुम्हारी सुलु' के दूसरे पार्ट के वो एक मजबूत कहानी की तलाश कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed