{"_id":"60a22ce067f9300e51790c3c","slug":"vidya-balan-upcoming-film-sherni-confirmed-to-release-date-on-ott-platform-amazon-prime-in-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Confirmed: अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होगी ‘शेरनी’, ‘अमर उजाला’ ने मार्च में ही कर दिया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Confirmed: अगले महीने ओटीटी पर रिलीज होगी ‘शेरनी’, ‘अमर उजाला’ ने मार्च में ही कर दिया था खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 17 May 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल ओटीटी की नंबर वन हीरोइन बनकर उभरीं अभिनेत्री विद्या बालन इस साल भी ओटीटी पर एक बड़ा धमाका करने को तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘शेरनी’ अगले महीने सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। पिछले साल विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही थी। फिल्म ‘न्यूटन’ फेम निर्देशक अमित मसुरकर की विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ के जून महीने में सीधे ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की बात सोमवार को इसके निर्माताओं ने सार्वजनिक कर दी। फिल्म के निर्माताओं से एक भूषण कुमार कहते हैं, “मुझे अब तक जितनी भी फिल्में बनाने का मौका मिला है, उनमें से ‘शेरनी’ सबसे अपरंपरागत तथा दिलचस्प फिल्म है। मैं इस बात को लेकर रोमांचित हूं कि इस फिल्म का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। ओटीटी पर रिलीज होने से ये पूरी दुनिया के हिंदी सिनेप्रेमियों तक सीधे पहुंच सकेगी।”
विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ प्राइम वीडियो पर पिछले साल दुनिया भर में देखी गई हिंदी फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही है। इससे ज्यादा व्यूज सिर्फ आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ को ही मिले, लेकिन आयुष्मान की ये फिल्म अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आई जबकि ‘शकुंतला देवी’ लोगों ने पहले अकेले देखी और फिर पूरे परिवार के साथ कई कई बार देखी है।
3 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्रियों के मामले में ओटीटी पर इसके बाद से ही विद्या बालन नंबर वन हीरोइन बनी हुई हैं। अनलॉक के बाद सिनेमाघरों के खुलते ही तमाम बड़ी छोटी फिल्मों की रिलीज डेट जब लगातार घोषित हो रही थीं तो विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ को इसकी प्रोडक्शन कंपनियों में से एक अबंडेंशिया ने इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
‘शकुंतला देवी’ के एक दृश्य में विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अबंडेंशिया के मालिक विक्रम मल्होत्रा का कॉरपोरेट घरानों में काम करने का अनुभव हमेशा उन्हें समय से पहले के फैसले लेने में मदद करता रहा है। फिल्म ‘रामसेतु’ भी वह प्राइम वीडियो के साथ ही मिलकर बना रहे हैं। प्राइम वीडियो के लिए अक्षय कुमार के साथ एक एक्शन सीरीज बनाने का वादा भी वह तीन साल पहले कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विद्या बालन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘शेरनी’ के निर्देशक अमित मसुरकर हैं और विद्या बालन इसमें एक वन अधिकारी बनी हैं। फिल्म हाल के दिनों में अलग अलग वजहों से चर्चा में रही है। पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान मध्य प्रदेश के एक नेता के विद्या बालन के साथ रात्रि भोज करने के इसरार पर बवाल मचा। उसके बाद फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता विजय राज की गिरफ्तारी हुई थी। इन दोनों दिग्गजों के अलावा फिल्म में और भी तमाम दिग्गज कलाकार काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।