फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर के रास्ते पर चलीं 'तुम्हारी सुल्लू', सास-बहु के रिश्ते पर कहेंगी 'लगे रहो मुन्ना भाई'

Sat, 23 Feb 2019 09:45 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 23 Feb 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Vidya balan will host a rodia show after kareena kapoor khan
विद्या बालन - फोटो : फिल्म

बॉलीवुड में तहलका मचाने के बाद कई बड़े सितारे अब रेडियो की तरफ भी मूव कर रहे हैं। इन दिनों करीना कपूर एक एफएम चैनल पर अपना एक शो होस्ट कर रही हैं। इस शो को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। करीना के बाद अब विद्या बालन ने भी रेडियो की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। जल्द ही विद्या की आवाज एक एफएम रेडियो स्टेशन पर सुनाई देगी।

Vidya balan will host a rodia show after kareena kapoor khan
विद्या बालन - फोटो : फिल्म

'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'तुम्हारी सुलु' के बाद विद्या बालन अपनी इन फिल्मों के किरदार को अब रियल लाइफ में जीने के लिए तैयार हैं। फिल्मों में रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकीं विद्या बालन अब अपना चैट शो ला रही हैं, जो अगले महीने शुरू हो सकता है। 

Vidya balan will host a rodia show after kareena kapoor khan
vidya balan

विद्या बालने के शो का नाम है, 'धुन बदल के देखो विद विद्या बालन'। फिल्मी गानों के बीच बीच विद्या बालन इस शो में मानसिक स्वास्थ्य,  नए जमाने में बच्चों के लालन पोषण, आर्थिक आजादी, शोहरत, बाल उत्पीड़न और सास-बहू के रिश्तों पर बातें करेंगी और श्रोताओं को इन विषयों के बारे में जानकारियां देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya balan will host a rodia show after kareena kapoor khan
vidya balan

विद्या बालन कहती हैं, ‘रेडियो की पहुंच देश में तेजी से बढ़ रही है और एक अभिनेत्री होने के साथ मैं समाज के लिए भी कुछ ऐसा बहुत दिनों से करना चाहती थी जिसमें संदेश भी हो और एक प्रेरणा भी।'

विज्ञापन
Vidya balan will host a rodia show after kareena kapoor khan
vidya balan

विद्या ने आगे कहा, 'फिल्म तुम्हारी सुलु में मैं परदे पर रेडियो जॉकी का किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन असल जिंदगी की ये रेडियो जॉकी सुलु से बिल्कुल ठीक उलट है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed