सब्सक्राइब करें

Vidyut Jamwal: बॉलीवुड के कमांडो ने बर्फ से जमी झील में लगाई डुबकी, कारनामा देख हैरान रह गए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 25 Feb 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
vidyut jammwal taking a dip in the frozen lake in kashmir fans were shocked to see him
Vidyut Jammwal - फोटो : insta

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिल्मों में शानदार स्टंट के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह अपनी कमाल की फिटनेस के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वह बॉलीवुड के कमांडो के नाम से भी जाने जाते हैं। रील लाइफ में तो वह अपने कारनामों से लोगों को हैरान कर ही देते हैं इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी अपनी कई ऐसी वीडियो शेयर करते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। अब एक्टर ने अपनी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वह 8 डिग्री टेंपरेचर पर बर्फ से जमी झील में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। उनकी ये वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

Trending Videos
vidyut jammwal taking a dip in the frozen lake in kashmir fans were shocked to see him
Vidyut Jammwal - फोटो : insta

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर विद्युत जामवाल बर्फीली वादियों में नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में ऊंचे-ऊंचे पेड़ और हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है, पूरी जगह बर्फ की मोटी चादर से ढकी हुई है। इस दौरान विद्युत जामवाल कहते हैं कि मैंने खुद को विद्युत जामवाल की तरह ट्रेंड किया है। इसके बाद वह यह भी बताते हैं कि यहां एक दिन पहले स्नोफॉल हुआ था, लेकिन आज वह यहां पर आ गए हैं। , वह बताते हैं कि यहां 8 डिग्री टेंपरेचर है, इसके बाद बात करते हुए एक्टर अपने कपड़े उतारकर बर्फ भरी झील में उतर जाते हैं। उनका ये वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है। उनके फैंस इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी भरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
vidyut jammwal taking a dip in the frozen lake in kashmir fans were shocked to see him
Vidyut Jammwal - फोटो : insta

इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए विद्युत जामवाल ने लिखा, 'अगर कोई (आपके अपने दिमाग सहित) आपको बताता है कि यह मुश्किल है! ! विचार NoExperience से आता है..इसको सरल ..करो !! अपनी खुद की बाधाओं को तोड़ो, विद्युत जामवाल का कहना है कि इसे अपनी बकेट लिस्ट का हिस्सा बनाओ। किसी भी बीमारी/चोट से उबरना!

vidyut jammwal taking a dip in the frozen lake in kashmir fans were shocked to see him
विद्युत जामवाल - फोटो : insta

विद्युत की इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस उनके इस कारनामे की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई फैंस को उनकी सेहत की चिंता हो रही है। हर कोई अलग-अलग तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। एक प्रशंसक ने लिखा, 'मैं बोल रहा हूं आपको वियर ग्रिल्स की जगह ले लेनी चाहिए'। तो वहीं एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, क्या आपको ठंड नहीं लगेगी? इस -8°C और आप नंगे शरीर में हैं! आपने यह कैसे किया सर? बस कमाल! इसी तरह से एक अन्य प्रशंसक ने चिंता जताते हुए लिखा, सर प्लीज आप बाहर आ जाओ बीमार हो जाओगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed