हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता, फिल्ममेकर, निर्माता और स्क्रीनराइटर विजय आनंद की आज 15वीं पुण्यतिथि है। 23 फरवरी 2004 को मुंबई में उनका निधन हो गया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में चार फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। उन्हें देवानंद की फिल्म गाइड (निर्देशन) और जॉनी मेरा नाम (डायलॉग) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था, लेकिन बतौर अभिनेता विजय का सिक्का कभी नहीं चल पाया। वह सुपरस्टार रहे देवानंद के भाई थे। ऐसे में विजय के साथ ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जो भाई की तरह सुपरस्टार साबित नहीं हो सके...
देवानंद के भाई विजय समेत इन 7 सुपरस्टार के भाइयों की बॉक्स ऑफिस पर फूटी किस्मत, दीं फ्लॉप पर फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय खन्ना-राहुल खन्ना
अक्षय खन्ना को बॉलीवुड का 'हटके' एक्टर कहा जाता है। अक्षय ज्यादातर फिल्मों में ऐसे रोल निभाते हैं जो एकदम 'हटके' होते हैं इसी वजह से उनके नाम का सिक्का बॉलीवुड में आज भी चलता है। वहीं उनके भाई राहुल खन्ना ने करियर की शुरुआत दीपा मेहता की 'अर्थ' फिल्म से की थी। इसके बाद कई सारी फिल्म की लेकिन वह खास कमाल नहीं दिखा पाए।
सलमान-अरबाज
सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से 1988 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। देखते ही देखते सलमान ने बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया कि लोग उन्हें 'भाई' तक कहने लगे। जबकि उनके छोटे भाई अरबाज ने 1996 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले की वजह से एक्टिंग का खुमार उनके सिर से जल्द ही उतर गया।
आमिर खान-फैजल
आमिर खान जो भी करते हैं वो परफेक्ट करने में यकीन करते हैं। यह बात उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर नजर आती है। आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था जिसने उन्हें देखते ही देखते बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। वहीं उनके भाई फैजल खान फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाए।
अनिल कपूर-संजय
बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर ने फिल्मों में ऐसे रोल निभाए जो लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। 61 साल के अनिल कपूर के पास आज भी काम की कमी नहीं है। अनिल हाल ही में सलमान खान के साथ 'रेस 3' में नजर आए थे। वहीं उनके छोटे भाई संजय कपूर का सितारा अपने भाई की तरह उतना चमक नहीं पाया। संजय ने 1995 में 'प्रेम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी।