{"_id":"6018d38d295c76535569cd4a","slug":"vijay-arora-death-anniversary-lesser-known-facts-about-ramayan-indrajit-or-meghanada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस गंभीर बीमारी से हुई थी 'मेघनाद' की मौत, जीनत अमान के हीरो बन छा गए थे विजय अरोरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस गंभीर बीमारी से हुई थी 'मेघनाद' की मौत, जीनत अमान के हीरो बन छा गए थे विजय अरोरा
रामानंद सागर की रामायण में रावण के महाप्रतापी बेटे मेघनाद का किरदार निभाने वाले विजय अरोड़ा अपने जमाने के काफी मशहूर अभिनेता रहे। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से इंद्रजीत के किरदार में जान डाल दी थी। रामायण सीरियल ने उनके करियर में चार चांद लगाए। आज 2 फरवरी को विजय अरोड़ा की पुण्यतिथि है। इस मौके पर आइए विजय अरोड़ा के फिल्मी करियर पर एक नजर डालें...
2 of 5
Vijay Arora
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय अरोड़ा ने 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन किया। उनकी पहली फिल्म 'जरूरत' थी। इसके अलावा उन्होंने जीनत अमान के साथ फिल्म 'यादों की बारात' में भी काम किया था। फिल्म का रोमांटिक हिट गाना 'चुरा लिया है तुमने' उन पर ही फिल्माया गया था। गाने में चॉकलेटी चेहरे वाले विजय अरोड़ा का अंदाज देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं।
3 of 5
मेघनाद
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय अरोड़ा ने जरूरत, जीवन ज्योति, राखी और हथकड़ी, आखिरी चीख, एक मुट्ठी आसमान, सबसे बड़ा सुख जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्मों और कई सारे सीरियल्स में काम किया और लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vijay Arora
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि विजय अरोड़ा एक दौर में इतने मशहूर हो गए थे कि राजेश खन्ना को भी अपनी लोकप्रियता के लिए खतरा महसूस होने लगा था। कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद 1987 में रामानंद सागर की नजर विजय अरोड़ा पर पड़ी। उन्हें अपने पूरे करियर में मेघनाद के रोल के लिए याद किया जाता है। ये किरदार उन्होंने इतनी मजबूती से निभाया कि आज भी लोग उनमें मेघनाद की छवि देखते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Vijay Arora
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते वह 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। लॉकडाउन में जब रामायण का दोबारा प्रसारण हुआ तो खुद को देखने के लिए विजय अरोड़ा हमारे बीच नहीं थे। हालांकि अपने अभिनय के चलते वो हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।