{"_id":"6017e2d58ebc3e33dc3e6e64","slug":"shilpa-shetty-sister-shamita-shetty-bollywood-career-ups-and-downs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल में कितना बदल गया 'शरारा शरारा गर्ल' का लुक, मोहब्बतें से शुरू किया करियर हुआ फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल में कितना बदल गया 'शरारा शरारा गर्ल' का लुक, मोहब्बतें से शुरू किया करियर हुआ फ्लॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Shamita Shetty
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड बाहर से दिखने में भले ही केवल ग्लैमर से भरपूर लगता हो, लेकिन इस इंडस्ट्री के अंदर आना और यहां पैर जमाए रखना बहुत मुश्किल काम है। एक्टर्स को इसमें बने रहने के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ता। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता के 42वें जन्मदिन पर आपको बता रहे हैं बॉलीवुड में उनके करियर के बारे में। आइए देखते हैं 20 साल में कितनी बदल गईं शरारा गर्ल।
2 of 8
shamita shetty
यूं तो शमिता किसी भी अंदाज में शिल्पा से कम नहीं हैं, लेकिन बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना पाने में नाकाम रहीं। आज भी उन्हें इंडस्ट्री के अंदर और बाहर शिल्पा की बहन के नाम से ही जाना जाता है।
3 of 8
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी का जन्म मेंगलुरु में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल से की थी। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वो मुंबई के सीडेनहम कॉलेज गईं और फिर वहीं के एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। शमिता देश के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के निर्देशन में इंर्टनशिप कर रही थीं। एक दिन मनीष ने उनसे कहा कि तुम में एक्टिंग का स्पार्क है, तुम वहां कोशिश करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शमिता शेट्टी
इसके बाद शमिता को एक्टिंग का मन हुआ और उन्हें फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके लिए 2001 में शमिता ने आइफा बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड भी मिला था। इसी साल उनका गाना 'शरारा शरारा' आया। रातों-रात शमिता स्टार बन गईं। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म जहर में शमिता के काम को बहुत पसंद किया गया।
विज्ञापन
5 of 8
Shilpa Shetty and Shamita
फिल्मों के साथ शमिता ने इंटीरियर डिजाइनिंग में भी अपना नाम कमाया। उन्होंने मुंबई में रॉयल्टी नाम का क्लब डिजाइन किया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में उनके द्वारा डिजाइन किए गए लॉसिस स्पा के लिए उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर भी सम्मानित किया गया। इधर बॉलीवुड में धीरे-धीरे उनका करियर ग्राफ नीचे जाने लगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।