{"_id":"628b68098695da71537d54ec","slug":"vijay-deverakonda-and-samantha-injured-during-shooting-of-film-kushi-car-fell-into-deep-water","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kushi: शूटिंग के दौरान घायल हुए विजय देवरकोंडा और सामंथा, गहरे पानी में गिरी गाड़ी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kushi: शूटिंग के दौरान घायल हुए विजय देवरकोंडा और सामंथा, गहरे पानी में गिरी गाड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 23 May 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म कुशी में नजर आने वाले हैं। फिलहाल दोनों इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि शूटिंग के दौरान विजय और सामंथा घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टंट सीन के दौरान दोनों चोटिल हो गए। अभिनेता की टीम के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि की है। क्रू के एक सदस्य के मुताबिक, सामंथा और विजय कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट सीक्वेंस कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं। दृश्य बहुत कठिन था।
Trending Videos
2 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों को लिद्दर नदी के किनारों पर बंधी रस्सी के ऊपर से गाड़ी से जाना था लेकिन दुर्भाग्य से गाड़ी गहरे पानी में जा गिरी और दोनों की पीठ में चोट लग गई। इस बारे में चालक दल के सदस्य ने बताया कि उन्हें उसी समय तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया था। इसके बाद रविवार को सामंथा और विजय ने फिर से शूटिंग शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार फिल्म की शूटिंग श्रीनगर की डल झील के अंदरूनी हिस्से में होनी थी लेकिन उन्होंने शूटिंग के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की, जिसके बाद दोनों को तुरंत डल झील के पास के होटल में ले जाया गया और फिजियोथेरेपिस्ट से उनका इलाज करवा गया। बता दें कि विजय और सामंथा कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान किसी को भी कलाकारों के करीब आने की अनुमति नहीं है।
4 of 4
विजय देवरकोंडा-सामंथा
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म इसी साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। यह दूसरा मौका है जब विजय और सामंथा एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों 2018 में आई फिल्म महानती साथ दिख चुके हैं। शूटिंग के दौरान सामंथा अपने फैंस के लिए कश्मीर से कई फोटोज अपलोड कर चुकी हैं। इन तस्वीरों में वह कश्मीरी व्यंजनों का आनंद लेती नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।