{"_id":"6460918d3bc1c9feb20f098e","slug":"vijay-deverakonda-samantha-ruth-prabhu-film-kushi-release-doubtfull-actor-lands-in-trouble-because-of-this-2023-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijay: पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाएगी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी'? जानें एक्टर के खिलाफ क्यों हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vijay: पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाएगी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी'? जानें एक्टर के खिलाफ क्यों हुआ प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 14 May 2023 01:15 PM IST
सार
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' की रिलीज खतरे में नजर आ रही है। एक्टर के खिलाफ हैदराबाद के जुबली हिल्स के फिल्म चैंबर में प्रदर्शन हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
कुशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हाई बजट फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। यह विजय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी, जिससे मेकर्स समेत दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, उम्मीदों पर पानी फिर गया और फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाने में नाकामयाब रही। वहीं, विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन, नई फिल्म पर भी 'लाइगर' की असफलता भारी पड़ती नजर आ रही है।
2 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके अपोजिट सामंथा रुथ प्रभु नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका पहला गाना 'रोजा नुव्वे' रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। लेकिन, अब विजय के फैंस के लिए एक दुखी करने वाली खबर सामने आई है। 'कुशी' की रिलीज संदिग्ध लग रही है। बीते दिन हैदराबाद के जुबली हिल्स के फिल्म चैंबर में 'लाइगर' के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने प्रदर्शन किया।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो, लाइगर के प्रदर्शकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने यह प्रदर्शन फ्लॉप फिल्म की वजह से हुए उनके नुकसान की भरपाई के लिए किया। समूह ने विजय देवरकोंडा के खिलाफ विरोध किया। यह दावा किया जाता है कि पुरी जगन्नाथ ने प्रदर्शकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को उनके नुकसान के लिए मुआवजे का भुगतान करने का वादा किया था, इसके लिए उन्होंने छह महीने का समय देने का अनुरोध किया था।
'कुशी' इसी वर्ष एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ऐसे में डिस्टीब्यूटर्स ने महसूस किया कि यह 'लाइगर' के निर्माताओं से पैसे मांगने का सबसे सही समय है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हैदराबाद में फिल्म चैंबर्स के पास विरोध के लिए एक रैली भी निकाली गई थी। हालांकि, 'लाइगर' की टीम ने अभी तक इस विरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
अब देखना होगा कि विजय देवरकोंडा प्रदर्शकों को मनाकर 'कुशी' को कैसे रिलीज करेंगे। फिल्म की बात करें तो, इसका निर्देशन 'मजिली' फेम शिव निर्माण ने किया है। 'कुशी' 1 सितंबर, 2023 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।