सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: फिल्म ‘मास्टर’ की ओटीटी रिलीज का तय हो गया मुहूर्त, इस दिन पहुंचेगी आपके मोबाइल पर

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 27 Jan 2021 08:32 AM IST
विज्ञापन
Vijay Sethupati malavika mohanan starrer master to release on amazon prime video in January
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के बड़े बड़े दिग्गज भले अभी सांस थामकर बैठे हों, लेकिन तमिल सिनेमा के लिए नया साल 2021 धमाकेदार रहा है। पोंगल/मकर संक्रांति पर रिलीज हुई सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘मास्टर’ ने सिनेमाघरों में करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है और अब ये फिल्म सीधे आपके मोबाइल पर आने वाली है। जी हां, विजय, विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख तय हो गई है।

Trending Videos
Vijay Sethupati malavika mohanan starrer master to release on amazon prime video in January
मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना महामारी में अनलॉक के बाद खुले सिनेमाघरों में जो सबसे बड़ी फिल्म अब तक की देश में रिलीज हुई है, वह ‘मास्टर’ ही है। फिल्म को तमिल के अलावा तमाम दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया गया। फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन मंगलवार तक करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म को लेकर क्रेज इतना ज्यादा रहा है कि इसके निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज कर दिया।  

Malavika Mohanan EXCLUSIVE: ‘रजनीकांत जैसा स्टेटस हासिल किया विजय ने, लेकिन रजनीकांत जैसा कोई नहीं’
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Sethupati malavika mohanan starrer master to release on amazon prime video in January
मालविका मोहनन से पंकज शुक्ल की बातचीत - फोटो : अमर उजाला

फिल्म की हीरोइन मालविका मोहनन ने ‘अमर उजाला’ को फिल्म की रिलीज से पहले एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में बताया, ‘तमिलनाडु में अभिनेता विजय को करीब करीब वही स्तर लोकप्रियता का हासिल हो चुका है जो कभी सिर्फ थलाइवा रजनीकांत के लिए सुरक्षित था। विजय की फिल्मों की रिलीज से पहले वैसे ही कटआउट पूरे शहर में लगते हैं। लोग सुबह तीन चार बजे से सिनेमाघरों के बाहर कतारें लगानी शुरू कर देते हैं। पोस्टर और कटआउट को दूध से नहलाने की परंपरा भी निभाई जाती है।’

Vijay Sethupati malavika mohanan starrer master to release on amazon prime video in January
मालविका मोहनन - फोटो : Instagram/malavikamohanan_,

फिल्म ‘मास्टर’ को थिएटर्स में मिली शानदार कामयाबी मालविका की बात पर मोहर भी लगाती है। यह उनकी पहली मलयालम फिल्म रही और पहली ही फिल्म में अभिनेता विजय के साथ काम पाकर वह काफी खुश भी दिखीं। फिल्म में चर्चित अभिनेता विजय सेतुपति विलेन के तौर पर दिख रहे हैं। विजय सेतुपति की मौजूदगी ने भी फिल्म को काफी लोकप्रियता दिलाई है। हाल ही में विजय सेतुपति ने सिनेमैटोग्राफर से निर्देशक बने संतोष सिवान और ‘एक हसीना थी’ व ‘अंधाधुन’ जैसी सस्पेंस फिल्में बनाने वाले श्रीराम राघवन की हिंदी फिल्में साइन की हैं।


Master Review: हिंदी में भी दिखा ‘मास्टर’ का मैजिक, लोकेश के निर्देशन ने जीत लिया बॉक्स ऑफिस

विज्ञापन
Vijay Sethupati malavika mohanan starrer master to release on amazon prime video in January
मास्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विजय सेतुपति और विजय की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म ‘मास्टर’ की थिएटर रिलीज के दो हफ्ते बाद ही ओटीटी पर उतारने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ‘अमर उजाला’ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘मास्टर’ के ओटीटी राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने एक बड़ी रकम देकर खरीदे हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आर माधवन और श्रद्धा श्रीनाथ की तमिल फिल्म ‘मारा’ ने भी हाल ही में कामयाबी का नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ‘मास्टर’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 29 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed