कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता की छवि रखने वाले उद्योगपति विजय संकेश्वर के जीवन संघर्ष पर बनी एक फिल्म जल्द ही हिंदी में भी रिलीज होने जा रही है। विजय का नाम देश में सबसे ज्यादा व्यावसायिक वाहनों का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वीआरएल के चेयरमैन के रूप में भी जाना जाता है। लगातार तीन बार सांसद रहे विजय संकेश्वर बीजेपी से बगावत करके अपनी अलग पार्टी भी बना चुके हैं लेकिन इसमें सफलता न मिलती देख वह फिर बीजेपी में लौट आए। भारत सरकार ने दो साल पहले उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
Vijayanand: बीजेपी के इस कद्दावर नेता की बनी बायोपिक, देश में व्यावसायिक वाहनों के सबसे बड़े बेड़े के मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल के दिनों में कन्नड़ में बनी फिल्में हिंदी सिनेमा के दर्शकों को खूब आकर्षित करती रही हैं। 'केजीएफ' फ़्रेंचाइज़ की फिल्मों के अलावा '777 चार्ली' और 'कंतारा' जैसी अनूठी फिल्मों को भी हिंदी में खूब पसंद किया गया। इसी कड़ी में अब विजय संकेश्वर पर बनी बायोपिक 'विजयानंद' भी हिंदी में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 9 दिसम्बर को कन्नड़ के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज होगी। इसका निर्देशन रिशिका शर्मा ने किया है जबकि फिल्म में विजय संकेश्वर के रोल में निहाल आर. नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें- Palak Muchhal-Mithoon: पीएम मोदी ने स्टार कपल को दी शादी की बधाई, सिंगर ने यूं जताया आभार
विजय संकेश्वर की जीवन यात्रा अपने आप में अद्भुत और रोमांचक रही है। उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत बेहद सामान्य ढंग से की थी और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि काफ़ी साधारण थी। बाद में अपनी मेहनत और लगन के बूते वह कन्नड़ के सबसे बड़े अखबार विजय कर्नाटक के मालिक बने। इस अखबार को बाद में टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार प्रकाशित करने वाली कंपनी ने 2007 में खरीद लिया। इसके कंपटीशन में दूसरा अखबार न निकालने की पांच साल की शर्त पूरी होने के बाद विजय ने विजय वाणी नाम का दूसरा अखबार निकाला और उसे भी कर्नाटक में नंबर वन अखबार बना दिया। उनका अपना एक टीवी चैनल भी है।
विजय संकेश्वर के बेटे आनंद संकेश्वर अपने पिता के जीवन पर बनी फिल्म ‘विजयानंद’ के बारे में कहते हैं, ‘मेरे पिता की बायोपिक के अधिकार खरीदने के लिए हमें कई लोगों ने संपर्क किया लेकिन फिल्म बनाने को लेकर रिशिका शर्मा की लगन और स्क्रिप्ट के अनूठेपन को देखते हुए अभिनेता निहाल आर. ने हमें उन्हीं के साथ काम करने की सलाह दी। हमें लगता है कि हमारा ये फैसला सफर रहा और ये फिल्म मेरे पिता के अब तक के रोचक सफ़र को बड़े पर्दे पर बहुत अच्छे तरीके से पेश करने वाली है। ये एक ऐसी प्रेरक कहानी है जिसे देश के हर सिनेदर्शक को देखना ही चाहिए।’
फिल्म ‘विजयानंद’ की निर्देशक रिशिका शर्मा कहती हैं, ‘इस फिल्म का बनना नियति द्वारा निर्धारित था। निहाल आर. ने विजय सर की बायोपिक बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद हमें इस बात का इल्म हुआ कि उनकी कहानी में और भी कितने रोचक पहलू जुड़े हुए हैं जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है। विजय संकेश्वर की कहानी सभी को यकीनन प्रेरित करेगी।’ बेंगलुरु में फिल्म के ऑडियो लॉन्च के बाद टीम का इरादा 19 नवंबर को एक भव्य समारोह में इसका ट्रेलर लॉन्च करने का है। रिशिका ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ साथ फिल्म में कला निर्देशन का काम भी संभाला है। निहाल आर के अलावा फिल्म में भरत बोपन्ना, अनंत नाग, रवि चंद्रन, प्रकाश बेलावड़ी, श्री प्रहलाद, विनया प्रसाद, अर्चना कॉटिगे और अनीष कुरुविला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।