फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viju Khote: 'सरदार मैंने आपका नमक खाया है...', इस डायलॉग ने 'शोले के 'कालिया' को कर दिया मशहूर

Sat, 17 Dec 2022 09:05 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Dec 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
viju khote birth anniversary have played kaalia role in amitabh bachchan dharmendra amjad khan film sholay
viju khote - फोटो : social media

विजू खोटे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे। जब भी बॉलीवुड के सहायक अभिनेताओं का जिक्र होता है तो विजू खोटे का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अपनी अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। साथ ही, उनके डायलॉग भी लोगों के जुबान पर चढ़ गए थे। आज विजू खोटे की बर्थ एनिवर्सरी है। विजू का जन्म 17 दिसंबर 1941 को हुआ था। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं विजू खोटे से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

viju khote birth anniversary have played kaalia role in amitabh bachchan dharmendra amjad khan film sholay
viju khote - फोटो : social media

कालिया से मिली पहचान
बॉलीवुड में विजू खोटे को लोग फिल्म 'शोले' के कालिया के रूप में याद करते हैं। 'शोले' में कालिया बनकर वह दर्शकों के दिलों पर राज करने लगे। 'शोले' के एक डायलॉग से वह घर-घर में मशहूर हो गए। इस फिल्म में गब्बर के साथ उनका संवाद था, जिसमें गब्बर यानी अमजद खान ने विजू खोटे से कहा था, 'तेरा क्या होगा कालिया।' इस पर 'डकैत कालिया' बने विजू ने कहा था, 'सरकार मैंने आपका नमक खाया है।' विजू के इस डायलॉग और 'कालिया' के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें: Sidnaaz: शहनाज के फोन का वॉलपेपर देख फिर भावुक हुए फैंस, यादों में दिखी सिद्धार्थ शुक्ला की झलक

viju khote birth anniversary have played kaalia role in amitabh bachchan dharmendra amjad khan film sholay
viju khote - फोटो : social media

मिली थी महज इतनी फीस
फिल्म 'शोले' में विजू खोटे का किरदार सिर्फ सात मिनट का था। कुछ मिनटों में ही उन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। इस रोल के लिए विजू खोटे को सिर्फ 2500 रुपये की फीस मिली थी। विजू खोटे को अभिनय विरासत में मिली थी। विजू की बुआ दुर्गा खोटे दिग्गज अभिनेत्री थीं। वहीं, उनके पिता नंदू खोटे फेमस स्टेज अभिनेता रह चुके हैं। विजू की बड़ी बहन शुभा खोटे भी फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं।

यह भी पढ़ें: Swapnil-Leena: टीवी के 'कृष्ण' ने असल जिंदगी में भी रचाई रासलीला, एक से लिया तलाक, दूसरी से इस शर्त पर की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
viju khote birth anniversary have played kaalia role in amitabh bachchan dharmendra amjad khan film sholay
viju khote - फोटो : social media

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
हिंदी सिनेमा में विजू खोटे के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। विजू की स्वाभाविक अदाकारी ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि उनके बिना कई फिल्मों की कल्पना नहीं की जा सकती है। विजू हिंदी और मराठी सिनेमा से 1964 में जुड़े थे। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसके अलावा आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में रॉबर्ट (विजू खोटे) का किरदार भी काफी चर्चा में रहा। विजू खोटे 30 सितंबर 2019 को 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

यह भी पढ़ें: Prime Video: अक्षय कुमार के बाद प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल पर चला दांव, करण जौहर के साथ बनाएंगे ये फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed