फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1921 का गाना हुआ रिलीज, करण कुंद्रा ने जरीन खान से कहा 'सुन ले जरा'

Fri, 15 Dec 2017 11:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Fri, 15 Dec 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
vikram bhatt horror film 1921, first song released titled by Sun Le Zara

डायरेक्टर विक्रम भट्ट अपनी हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस नए साल वो एक बार फिर से दर्शकों को डराने के लिए अपनी अगली फिल्म के साथ आ रहे हैं। हाल में ही विक्रम की अगली फिल्म '1921' का ट्रेलर किया गया था। अब फिल्म '1921' का पहला गाना रिलीज हो चुका है। 

vikram bhatt horror film 1921, first song released titled by Sun Le Zara
1921

गानें को बोल हैं 'सुन ले जरा', जिसे आवाज दी है अर्नब दत्ता ने। गाने को कंपोज हरीश सगाने ने किया है। बता दें कि ये विक्रम भट्ट की हॉरर मूवी सीरीज '1920' की चौथी फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जरीन खान और करण कुंद्रा हैं।

vikram bhatt horror film 1921, first song released titled by Sun Le Zara
1921

गौरतलब है कि इस सीरीज की शुरुआत विक्रम भट्ट ने साल 2008 में की थी। इसके बाद साल 2012 में '1920: एविल रिटर्न्स' आई। फिर साल 2016 में आई '1920: लंदन' और अब '1921' रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था जिसे विक्रम भट्ट ने अपने ट्विटर पेज से शेयर किया था।
पढ़ें: Trailer: '1920' के बाद '1921' लेकर आए विक्रम भट्ट, दर्शकों को डराएंगी सलमान की हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
vikram bhatt horror film 1921, first song released titled by Sun Le Zara
1921

फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए विक्रम भट्ट ने ट्विटर पर लिखा था 'एक महीने की कड़ी मेहनत का नतीजा'। फिल्म 12 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी। गौरतलब है कि इसी दिन अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' और सैफ अली खान की 'कालाकांडी' भी रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
vikram bhatt horror film 1921, first song released titled by Sun Le Zara
1921

विक्रम भट्ट की पिछली फिल्मों में 'राज रिबूट', 'मिस्टर एक्स', 'क्रियेचर 3D' और 'राज 3D'। हालांकि, यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। मगर, काफी समय से कोई हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक नहीं दी है।
पढ़ें: टीवी शो के प्रोमो की रिलीज पर शाहरुख ने दे डाली यूथ को नसीहत, तुलना आमिर खान से

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed