सब्सक्राइब करें

Vikram Bhatt: सुष्मिता सेन के साथ अफेयर पर विक्रम भट्ट ने की बात, बोले- मुझे इसका कोई मलाल नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Jan 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Vikram Bhatt Talks about his affair with Sushmita Sen and Ameesha Patel says  he has no regrets about his past
विक्रम भट्ट, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक दौर था जब इंडस्ट्री में विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन के प्यार के चर्चे थे। ये 90 के दशक की बात है। दोनों का अफेयर मीडिया की सुर्खियों में रहता था। फिर विक्रम भट्ट का नाम अमीषा पटेल के साथ जुड़ा। हालांकि, आज विक्रम भट्ट की राहें सुष्मिता सेन से भी दूर हो चुकी हैं और अमीषा पटेल के साथ भी रिश्ता टूट चुका है। लेकिन, हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान निर्देशक इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ अपने अफेयर पर चर्चा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अफसेस नहीं है।

Trending Videos
Vikram Bhatt Talks about his affair with Sushmita Sen and Ameesha Patel says  he has no regrets about his past
विक्रम भट्ट, अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम भट्ट ने कहा कि सुष्मिता और अमीषा के अलावा उनके कई और लोगों से भी अफेयर रहे। इसके अलावा उन्होंने ये भी माना कि इन रिलेशनशिप के दौरान उन्हें जो दर्द महसूस हुआ, उससे उन्हें कई मूल्यवान पाठ सीखने को मिले। विक्रम भट्ट का मानना है कि उन अनुभवों के बिना उनकी आध्यात्मिक यात्रा वैसी नहीं होती। साथ ही निर्देशक ने इस बात पर भी जोर दिया कि वे अपनी जिंदगी के सभी पहलुओं की जिम्मेदारी लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Bhatt Talks about his affair with Sushmita Sen and Ameesha Patel says  he has no regrets about his past
विक्रम भट्ट, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान विक्रम भट्ट ने ये भी स्पष्ट किया कि उन्हें सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप का कोई मलाल नहीं है। निर्देशक ने गलतियां करने की बात भी स्वीकार की, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने उनसे काफी कुछ सीखा है। विक्रम भट्ट ने इस बात पर जोर डाला कि जिंदगी एक सीखने की प्रक्रिया रही है और किसी भी गलती का उन्हें कोई अफसोस नहीं।
रवीना टंडन ने किया 90 के दशक को याद, बोलीं- 'हमारी दोस्ती आज भी है बेहद मजबूत'

Vikram Bhatt Talks about his affair with Sushmita Sen and Ameesha Patel says  he has no regrets about his past
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम भट्ट ने ये खुलासा भी किया कि उन्होंने शुरुआत में ही फोन कॉल के जरिए सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल दोनों से माफी भी मांगी। निर्देशक ने कहा कि ये रिश्ते, जिनकी चर्चा मीडिया में खूब हुई थी, सिर्फ यही उनकी जिंदगी में एकमात्र नहीं थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे अपनी जिंदगी को एक निजी यात्रा मानते हैं और वे पूरी तरह कंपलीट महसूस करते हैं।
OTT Debut 2024: इस साल ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहे ये स्टार्स, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम

विज्ञापन
Vikram Bhatt Talks about his affair with Sushmita Sen and Ameesha Patel says  he has no regrets about his past
विक्रम भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम भट्ट ने कहा कि वर्ष 2006 में फिल्म अनकही कहीं न कहीं उन्ही की जिंदगी पर आधारित थी। निर्देशक ने स्पष्ट किया कि फिल्म प्रत्यक्ष रूप से उन घटनाओं पर नहीं है, लेकिन यह काल्पनिक कहानी में वास्तविक भावनाओं का मिश्रण जरूर है। 
Main ATAL Hoon Trailer 2: रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, मंदिर निर्माण के लिए वाजपेयी का अटल संकल्प

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed