फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Vedha: सामने आई 'विक्रम वेधा' के टीजर रिलीज की डेट, इस दिन खत्म होगा फैंस का इंतजार

Sat, 06 Aug 2022 01:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 06 Aug 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Vikram Vedha teaser release with Aamir Khan Laal Singh Chaddha Akshay Kumar Raksha Bandhan in Theaters
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के लिहाज से 11 अगस्त की तारीख काफी महत्वपूर्ण है। इस दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे आमिर खान और अक्षय कुमार के बीच बॉक्स पर टक्कर होने जा रही है। आमिर चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं तो वहीं, अक्षय अपनी फिल्म 'रक्षा बंधन' से उन्हें चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके अलावा एक और सुपरस्टार हैं जो इस दिन बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन हैं।

Vikram Vedha teaser release with Aamir Khan Laal Singh Chaddha Akshay Kumar Raksha Bandhan in Theaters
लाल सिहं चड्ढा-रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज होगा विक्रम वेधा का टीजर

ऋतिक की फिल्म 'विक्रम वेधा' का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। दर्शकों की इस बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज करने के तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टीजर 11 अगस्त को लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के साथ देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के साथ टीजर को अटैच नहीं किया गया है बल्कि इसके लिए अलग से थिएटर्स को रिक्वेस्ट की गई थी जिसे सिनेमाघरों ने मान लिया है। बता दें कि ऋतिक और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम वेधा इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं।

Vikram Vedha teaser release with Aamir Khan Laal Singh Chaddha Akshay Kumar Raksha Bandhan in Theaters
फिल्म विक्रम वेधा के निर्देशकों पुष्कर-गायत्री के साथ ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऑनलाइन भी देख सकेंगे दर्शक

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि फिल्म का टीजर केवल सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि ऑनलाइन भी रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसका टीजर सिनेमाघरों से एक या दो दिन पहले यानी नौ या 10 अगस्त को ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikram Vedha teaser release with Aamir Khan Laal Singh Chaddha Akshay Kumar Raksha Bandhan in Theaters
विक्रम वेधा पर्दे के पीछे का दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ की रीमेक हैं फिल्म

गौरतलब है कि ऋतिक की विक्रम वेधा साउथ में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान, राधिका आप्टे, रोहित सराफ, शारिब हाशमी नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन गायत्री और पुष्कर ने किया है। ओरिजनल फिल्म को भी इन्ही दोनों ने डायरेक्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed