{"_id":"5de0c4d48ebc3e54dd1cffe1","slug":"vikrant-massey-taapsee-pannu-to-star-in-aanand-l-rai-next-mystery-drama-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस्ट्री ड्रामा फिल्म में साथ नजर आएगी तापसी पन्नू-विक्रांत मैसी की जोड़ी, जल्द शुरू होगी शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिस्ट्री ड्रामा फिल्म में साथ नजर आएगी तापसी पन्नू-विक्रांत मैसी की जोड़ी, जल्द शुरू होगी शूटिंग
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विक्रांत मेस्सी, तापसी पन्नू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक के बाद एक धाकड़ किरदार से सिनेमा जगत को अपना मुरीद बना रही अभिनेत्री तापसी पन्नू के हाथ एक और फिल्म लग गई है। तापसी को भूषण कुमार और आनंद एल रॉय की फिल्म में कास्ट कर लिया गया है। यह एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें विक्रांत मैसी उनके अपोजिट नजर आएंगे। वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान 'हंसी और फंसी' के निर्देशक विनील मैथ्यू के हाथों में रहेगी।
2 of 4
tapsee pannu
जानकारी के अनुसार मेकर्स फिल्म में एक नई जोड़ी को आजमाना चाहते थे जिसके बाद उन्होंने इन दोनों कलाकारों का चयन किया। फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत में होने की संभावना है हालांकि अभी तक किसी जगह का चुनाव नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी उत्तर भारत की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द घूमेगी इसलिए निर्माता फिल्म की कहानी को असल रखने के लिए वहीं शूटिंग करना चाहते हैं।
3 of 4
Taapsee Pannu
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वहीं तापसी और विक्रांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां तापसी कुछ दिनों पूर्व फिल्म 'सांड की आंख' में अपने दमदार अभिनय से तारीफ बटोर चुकी हैं तो वहीं वह हाल में दार्जीलिंग से साउथ फिल्म की शूटिंग खत्म कर वापस लौटी हैं। अगले साल महिला दिवस के मौके पर वह अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' में नजर आएंगी। वहीं अगले महीने वह अनुराग कश्यप की हॉरर फिल्म की शूटिंग विदेश में शुरू करेंगी। इसके बाद वह रोनी स्क्रूवाला की फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग के लिए कच्छ रवाना होंगी। इस फिल्म में वह एक धावक की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Vikrant Massey
- फोटो : instagram
विक्रांत मैसी इन दिनों फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अगले साल वह मेघना गुलजार निर्देशित और दीपिका पादुकोण निर्मित और अभिनीत फिल्म 'छपाक' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी। जल्द ही वह इस फिल्म का प्रमोशन शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।