फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय के बचाव में ट्वीट कर रहीं ट्विंकल पर भड़के विनोद दुआ, बोले-'शर्मसार पत्नी'

Tue, 31 Oct 2017 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 31 Oct 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Vinod Dua calls Twinkle Khanna an embarrassed wife after she defends Akshay Kumar
एक्टर अक्षय कुमार से चला आ रहा कॉमेडियन मल्लिका दुआ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों ओर से रोजाना सोशल नेटवर्किंग साइट के सहारे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लगातार 2 दिनों से ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर अपने पति अक्षय के बचाव में ट्वीट कर रही थी। अब इसका जवाब में मल्लिका के पिता पत्रकार विनोद दुआ ने ट्विंकल को 'शर्मसार पत्नी' बता दिया।
Vinod Dua calls Twinkle Khanna an embarrassed wife after she defends Akshay Kumar
दरअसल, शो में अक्षय कुमार ने अपनी को-जज और विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ पर आपत्तिजनक कमेंट किए थे। इसके बाद ट्विंकल ने अपने पति का समर्थन किया था। अब विनोद दुआ ने अक्षय की पत्नी पर निशाना साधा है। दुआ ने ट्विंकल को 'शर्मसार पत्नी' करार दिया।
Vinod Dua calls Twinkle Khanna an embarrassed wife after she defends Akshay Kumar
अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए पहचानी जाने वाली ट्विंकल ने पूरे मामले पर दो जोक ट्वीट किए थे। अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए इशारों-इशारों में ही ट्विंकल ने लिखा कि, 'अक्षय कुमार की फेवरेट गाड़ी का नाम, 'बैल' गाड़ी है। यहां ट्विंकल बैल बजाओ कमेंट पर चुटकी ले रही थी। दूसरा जोक था- अक्षय कुमार मस्जिद क्यों जाते हैं, नीचे लिखा था- वह कुछ 'दुआ' सुन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Dua calls Twinkle Khanna an embarrassed wife after she defends Akshay Kumar
vinod_dua_fb_post
लेकिन, अब विनोद दुआ को ट्विंकल का ये सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद नहीं आया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, 'ट्विंकल खन्ना ने लाफ्टर चैलेंज विवाद का जवाब दिया है। यह एक शर्मसार पत्नी की तरफ से बेहद पुराना और बोरिंग सा बहाना है। उम्मीद है कि अक्षय कुमार भविष्य में 'मल्लिका जी, आप बेल बजाओ मैं आपको बजाता हूं' जैसी भद्दी बात कहने से बचेंगे। हम इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते।'
विज्ञापन
Vinod Dua calls Twinkle Khanna an embarrassed wife after she defends Akshay Kumar
बता दें कि पूरा विवाद कॉमेडी शो 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से जुड़ा है। एक कंटेस्टेंट की अच्छी परफॉर्मेंस के बाद ग्रेंड जज अक्षय कुमार ने शो की जज रहीं मल्लिका को स्टेज पर घंटी बजाने बुलाया था। घंटी बजाने के दौरान पीछे खड़े अक्षय कुमार मल्लिका से कहते सुने गए थे कि, 'आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं'। शो में टेलिकास्ट नहीं हुए इसी सीन को लेकर मल्लिका अपना विरोध दर्ज करा रहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed