{"_id":"58e5dc5d4f1c1b081a5b4014","slug":"vinod-khanna-in-hospital-unable-to-be-recognised-suffering-from-bladder-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विनोद खन्ना को आखिर हुआ क्या है ? तस्वीरें देख हिल जाएंगे फैन्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विनोद खन्ना को आखिर हुआ क्या है ? तस्वीरें देख हिल जाएंगे फैन्स
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
विनोद खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस वक्त सभी चौंक गए जब खबर आई कि एक्टर विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन जल्द ही उन्हें राहत की सांस मिली जब खबर मिली कि उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
अपने घरवालों के साथ विनोद खन्ना
अभी एक साल पहले ही वो फिल्म 'दिलवाले' में नजर आए जिसमें उनकी कद-काठी काफी भरी हुई लग रही थी और वो काफी स्वस्थ भी दिख रहे थे। लेकिन एक साल के अंदर ही विनोद खन्ना में इतना ज्यादा बदलाव आया है जो काफी चौंका रहा है। वो पहले से काफी कमजोर लग रहे हैं और सूखकर कांटा हो गए हैं। आंखें तो बिल्कुल अंदर ही धंस गई है। विनोद खन्ना की ऐसी हालत देख कोई कह नहीं सकता कि एक साल पहले तक विनोद खन्ना इतने चुस्त-दुरुस्त थे।
अभिनेता एवं सांसद विनोद खन्ना
कहा जा रह था कि विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन माजरा तो कुछ और ही लग रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा जा रहा है कि विनोद खन्ना को कोई गंभीर बीमारी है जो उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रही है और इसी की वजह से उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन उनके घरवाले इस बारे में किसी को भी बताने से हिचक रहे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह है ? क्या वाकई वो विनोद खन्ना की बीमारी को लेकर कुछ छुपा रहे हैं ?
विज्ञापन
विज्ञापन
'दिलवाले' के सेट पर शाहरुख खान के साथ विनोद खन्ना
विनोद खन्ना पिछले एक साल से बीमार हैं और शायद इसीलिए तभी से उन्होंने फिल्मों में दिखना तक बंद कर दिया। किसी इवेंट में भी वो नजर नहीं आए। एक वक्त पर हीरोइनों के दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना बीमारी के चलते इतने कमजोर हो गए हैं कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना एक ऐसे एक्टर रहे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत विलेन के किरदारों से की लेकिन आगे जाकर हीरो बन गए। उन्होंने 'कुर्बानी', 'पूरब और पश्चिम', 'मेरे अपने', 'दयावान' और 'प्रेम धरम' जैसी कई हिट फिल्में कीं और माधुरी दीक्षित से लेकर डिंपल कपाड़िया और श्रीदेवी तक के साथ रोमांस किया।
लेकिन लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना की हालत आज कुछ ठीक नहीं है।
लेकिन लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले विनोद खन्ना की हालत आज कुछ ठीक नहीं है।