फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर के प्यार में पड़ गई थीं रेखा, शादी के लिए जहर खाकर की थी सुसाइड की कोशिश

Tue, 30 Oct 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 07:53 AM IST
विज्ञापन
vinod mehra death anniversary love story with rekha
vinod mehra and rekha - फोटो : social media

एक्टर विनोद मेहरा अपनी सहज अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 70 और 80 के दशक में विनोद मेहरा एक ऐसे एक्टर उभरकर सामने आए जिनकी एक्टिंग की शैली से सभी प्रभावित हुए। विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। 30 अक्टूबर 1990 में विनोद मेहरा का निधन मुंबई में हुआ था। 

vinod mehra death anniversary love story with rekha
vinod mehra - फोटो : file photo

विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उस वक्त उनकी उम्र केवल 13 साल थी। फिल्म रागिनी में विनोद मेहरा को बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

vinod mehra death anniversary love story with rekha
vinod mehra - फोटो : file photo

फिल्मों में लगातार ऑफर के बाद भी विनोद मेहरा का मन नहीं लगा। साल 1965 में विनोद मेहरा एक बड़े प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करने लगे थे। इसी दौरान दोस्तों के कहने पर उन्होंने ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इस कॉन्टेस्ट के फाइनल में उनकी टक्कर राजेश खन्ना से हुई। राजेश खन्ना विजेता बने जबकि विनोद मेहरा दूसरे नंबर पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
vinod mehra death anniversary love story with rekha
vinod mehra - फोटो : file photo

साल 1971 में फिल्म एक थी रीता से विनोद मेहरा ने बतौर युवा एक्टर डेब्यू किया। उनका फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था हालांकि उनकी मां को शादी की चिंता होने लगी। विनोद मेहरा अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने मां के कहने पर मीना ब्रोका से अरेंज मैरिज कर ली। शादी के कुछ ही दिन बीते थे कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल में इलाज के बाद विनोद की जान को बचाया जा सका।

विज्ञापन
vinod mehra death anniversary love story with rekha
vinod mehra - फोटो : file photo

फिल्में करने के दौरान विनोद मेहरा का दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने मीना को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। बाद में उनकी पहली पत्नी ने तलाक दे दिया। बिंदिया से भी विनोद मेहरा का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। विनोद मेहरा को छोड़कर उन्होंने निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed