फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विनोद मेहरा से लेकर दलेर मेहंदी के भाई के निधन तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Tue, 30 Oct 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Vinod Mehra death anniversary to Daler Mehndi brother Top 5 Entertainment news of 30 October 2018
vinod mehra and rekha - फोटो : File Photo

आज है विनोद मेहरा की पुण्यतिथि


विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। विनोद मेहरा ने साल 1958 में 'रागनी' फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। इसके साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक रोल किए। बतौर लीड एक्टर विनोद मेहरा की पहली फिल्म 'एक थी रीता' थी। विनोद मेहरा ने बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर 27 साल काम किया और उसके बाद डायरेक्शन का रुख किया। विनोद मेहरा की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी चर्चा में रही उतनी ही निजी जिंदगी भी। 

पढ़ें: इस हीरोइन की विनोद मेहरा की मां ने चप्पलों से की थी पिटाई, घर में पहला कदम रखते ही किया था ये हाल

Vinod Mehra death anniversary to Daler Mehndi brother Top 5 Entertainment news of 30 October 2018
Amarjeet Singh - फोटो : instagram

दलेर मेहंदी और मीका के बड़े भाई का निधन
मशहूर गायक दलेर मेहंदी और मीका के बड़े भाई अमरजीत सिंह का आज मुंबई में निधन हो गया। अमरजीत काफी दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार तिलक विहार ग्राउंड में किया जाएगा। मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। 

पढ़ें:- मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन, सोशल मीडिया पर हुए इमोशनल

Vinod Mehra death anniversary to Daler Mehndi brother Top 5 Entertainment news of 30 October 2018
priyanka - फोटो : Instagram

सास के साथ प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर वायरल
प्रियंका चोपड़ा ने गुपचुप शादी से पहल की रस्में शुरू कर दी हैं। हाल ही में प्रियंका ने ब्राइडल शावर रखा था जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। इस बीच प्रियंका की सास ने अपनी होने वाली बहू के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसमें उन दोनों के बीच की बॉडिंग साफ नजर आ रही है। 

पढ़ें: शादी से पहले ही सास के साथ खूब समय बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा, इस तस्वीर में जमकर की तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Mehra death anniversary to Daler Mehndi brother Top 5 Entertainment news of 30 October 2018
dilip kumar - फोटो : File Photo

दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ी अफवाहों का सायरा बानो ने किया खंडन
95 साल के दिलीप कुमार की सेहत से जुड़ी हर अपडेट सायरा बानो फैंस को देती रहती हैं। कुछ दिन पहले दिलीप साहब को खराब तबीयत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि उन्हें निमोनिया हुआ है। वहीं अब उनकी पत्नी सायरा बानो का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने इन सभी बातों को मात्र अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ सर्दी-जुकाम हुआ है। 

पढ़ें: -बिल्कुल ठीक हैं दिलीप कुमार, नए ट्वीट में फेफड़ों के संक्रमण की खबरों को बताया गया अफवाह

विज्ञापन
Vinod Mehra death anniversary to Daler Mehndi brother Top 5 Entertainment news of 30 October 2018
Alia and Ranbir - फोटो : File Photo

अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं आलिया-रणबीर
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और प्रियंका-निक की शादी की तारीख तो तय हो गई है। इसके साथ ही तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अगले साल ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के सिर पर सेहरा बंध सकता है। खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया अगले साल शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि शादी की तारीख तय होने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed