फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण केस में आए राजकुमार हिरानी के रिएक्शन पर विंता नंदा का पलटवार, क्यों लड़की पर...

Sun, 13 Jan 2019 08:34 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 13 Jan 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
vinta nanda retweets on rajkumar hirani lawyer tweet
vinta nanda

हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी पर भी मीटू का वार चल गया है। उन पर 'फिल्म' संजू'  की एक असिस्टेंट ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि संजू के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। लेकिन हिरानी ने इन सब आरोपों से इनकार किया है। ऐसे में आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली निर्माता और लेखिका विनता नंदा ने राजकुमार हिरानी के बयान पर पलटवार किया है.....

vinta nanda retweets on rajkumar hirani lawyer tweet
vinta nanda

विनता ने राजकुमार हिरानी के वकील आनंद देसाई के उस ट्वीट पर रीट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'इस तरह के सारे आरोप सरासर गलत हैं और पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। तो इसपर विनता ने रीट्वीट करते हुए लिखा है 'मीटू के तहत आया एक और मामला बहुत निराशाजनक है, अब कौन बचा है जिस पर महिला विश्वास कर सके?

vinta nanda retweets on rajkumar hirani lawyer tweet
rajkumar hirani - फोटो : Amar Ujala

पिछले दिनों खबर आई थी कि फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' है से राजकुमार हिरानी का नाम गायब है। उस वक्त इसके पीछे की वजह पता नहीं चली थी लेकिन अब माना जा रहा है कि यौन शोषण की शिकायत मिलने की वजह से ऐसा किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि 'संजू' फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के 6 महीने के दौरान (मार्च से लेकर सितंबर तक) उनका यौन शोषण हुआ था। जब महिला ने विरोध किया तो राजकुमार हिरानी ने उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
vinta nanda retweets on rajkumar hirani lawyer tweet
rajkumar hirani - फोटो : file photo

महिला के मुताबिक उससे कहा गया कि उसका करियर भी बर्बाद हो जाएगा। महिला के मुताबिक, उन्होंने उस वक्त राजकुमार हिरानी के खिलाफ इसलिए कुछ नहीं कहा क्योंकि वो अपनी नौकरी बचाना चाहती थी। इन मामलों में बोलना आसान नहीं होता। अगर वो विरोध करती तो राजकुमार हिरानी उल्टा उन्हें बदनाम कर सकते थे। उन्होंने इस मामले में 'संजू' फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा से ईमेल के जरिए शिकायत भी की थी। इतना ही नहीं महिला ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा और फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर अभिजात जोशी को भी ईमेल में मेंशन किया था।

विज्ञापन
vinta nanda retweets on rajkumar hirani lawyer tweet
Rajkumar Hirani

आपको बता दें, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा हैं। उनके साथ राजकुमार हिरानी भी फिल्म को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर अभी तक विधु विनोद चोपड़ा की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं 3 ईडियट्स और पीके फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमरदीप झा हिरानी के सपोर्ट में उतर आई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed