कहते हैं सफलता कईयों को मिलती है लेकिन उसे संभालना सभी के बस की नहीं होती। खासकर बॉलीवुड में तो ऐसा अक्सर देखने को मिलता है जब सफलता का खुमार सेलिब्रिटीज से सिर चढ़ जाता है।
Viral Video: रोमांटिक गाने से लोगों के दिलों में बसा ये सिंगर, अब मंच से दी भद्दी गालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने रोमांटिक गानों से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले गायक अरिजीत सिंह जीतनी तेजी से लोगों के दिलों पर छाए, उतनी ही तेजी से वह उतरते भी जा रहे हैं। इसके पीछे वजह उनका गुस्सैल रवैया भी है। दरअसल, अरिजीत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपने इससे पहले उन्हें कभी ऐसा नहीं देखा होगा।
आगे की स्लाइड में वीडियो देखिए-
सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कॉन्सर्ट के दौरान अरिजीत सिंह 'नादान परिंदे' गा रहे थे तभी उनका माइक स्टैंड से गिरने लगा। जिसके बाद अरिजीत भड़क गए और मंच से ही गालियां देने लगे। अरिजीत का ऐसा रवैया देखकर कॉन्सर्ट के संचालक तुरंत पहुंचे और उन्होंने माइक को सही किया। हालांकि अरिजीत का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया।
इससे पहले अरिजीत सिंह का सलमान खान के साथ विवाद हो चुका है। एक अवॉर्ड शो को होस्ट करन के दौरान जब सलमान ने अरिजीत सिंह को बुलाया तो काफी देर मंच पर पहुंचे। जिसके बाद अरिजीत ने सफाई देते हुए कहा था कि वह काफी थके हुए थे तो पीछे कुर्सी पर ही सो गए।
बाद में अरिजीत ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सलमान खान से माफी मांगी थी और उनसे 'विनती' की थी कि फिल्म 'सुल्तान' से उनके गाए गाने को न हटाया जाए। हालांकि अरिजीत ने अपने पोस्ट को एक घंटे बाद ही हटा लिया था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अरिजीत के पोस्ट को सभी पढ़ चुके थे।